एक्सप्लोरर

UP Crime: प्रतापगढ़ में बुरा फंसा AIMIM के दिग्गज नेता का बेटा, यौन शोषण, धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

Pratapgarh Crime: कभी-कभी वीडियो कॉल से भी बात होती. बातचीत में आरोपी शादी का दावा करता था. वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

UP Crime News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में यौन शोषण, धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी गई तहरीर में सरौली गांव निवासी इसरार के बेटे वासिक को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता साल 2015 में शहर के डिग्री कॉलेज की छात्रा थी. छात्रा के साथ वासिक भी पढ़ाई करता था. पढ़ाई के दौरान छात्रा को वासिक ने प्रेमजाल में फंसा लिया. नौकरी लगने के बाद पीड़िता दिल्ली चली गई. वासिक की अलग-अलग नंबरों से पीड़िता के साथ दिल्ली में बातचीत जारी रही.

यौन शोषण, धमकी और ब्लैकमेलिंग

कभी-कभी वीडियो कॉल से भी बात होती. बातचीत में आरोपी शादी का दावा करता था. वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. समय-समय पर पैसे खाते में भी ट्रांसफर करवाता. पीड़िता के मुताबिक स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने अब तक 2 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए. आरोपी ने शादी का दबाव बनाकर पीड़िता को वापस प्रतापगढ़ बुलवा लिया. शादी का झांसा, धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिये शारीरिक संबंध बनाता रहा. आरोपी ने कभी साईं दाता जंगल और कभी आजाद नगर स्थित आवास पर बुलाकर यौन शोषण किया.

AIMIM नेता के बेटे पर लगा आरोप

मई में वासिक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. शादी की जानकारी होने पर युवती परेशान हो उठी. पुष्टि होने के बाद एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंच गई. उसने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पीड़िता जनसुनवाई में आई थी. उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि आरोपी वासिक का पिता इसरार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है. 

55 की उम्र में BJP नेता का दिल हुआ जवान, अश्लील गानों पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget