एक्सप्लोरर

'प्रशासन को भी शांत रहना चाहिए', कांवड़ियों के चालान काटने पर राकेश टिकैत ने दिया बयान

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के पुलिस द्वारा चालान काटे जाने पर किसान नेता राकेश भड़क गए हैं. और प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है.

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने की बात करती है. दूसरी ओर कांवड़ यात्रियों पर चालान काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बन रहा है, प्रशासन को भी शांत रहना चाहिए.

कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल रही हैं. पुलिस-प्रशासन चालान काटने में लगा हुआ है. हरिद्वार से शामली तक लाइन लगी हुई है चालान की. सोचिए, एक कांवड़ियां कितनी मेहनत करके आता है, कितना खर्च करता है, अपनी मोटरसाइकिल से आता है फिर भी चालान काटा जा रहा है.

प्रशासन लगातार काट रहा है चालान
हमने कहा कि यह यात्रा शांति से चल रही है, तो प्रशासन को भी शांत रहना चाहिए. मुख्यमंत्री पुष्पवर्षा कर रहे हैं, और प्रशासन चालान पर चालान काट रहा है. ये दोनों बातें एक साथ कैसे चल सकती हैं? अगर सरकार चाहती है कि ये यात्रा शांतिपूर्वक निकले, तो अधिकारियों को भी वही करना चाहिए. क्यों वे जबरदस्ती अपने ऊपर विवाद मोल ले रहे हैं?

कुछ बड़े चैनल दिखाते नहीं हैं कि बाहर डीजे बंद हैं. पिछली बार डीजे पर कंपटीशन हुआ, आपस में झगड़े हुए, गोली चली ये सब नहीं होना चाहिए. यात्रा शांति से होनी चाहिए.

भारी कांवड़ को लेकर बोले राकेश टिकैत
दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है भारी वजन वाली कांवड़ इनका कोई मापदंड नहीं है  कोई 50 किलो लेकर चल रहा है, कोई 80, कोई 131 किलो तक. एक कांवड़ हमें मिली जो 131 किलो की थी. उसमें कलश, लाठी, संरचना सब जोड़कर वजन 150 किलो तक पहुंच गया. 

अब सोचिए, कोई व्यक्ति 150 किलो लेकर चलेगा तो कैसे चलेगा? फिर महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहता है. यह कोई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता नहीं है.इस पर एक नियम बनना चाहिए कि कोई भी अपने शरीर के वजन का अधिकतम 10-15% ही वजन ले जा सकता है. नहीं तो बच्चों की सेहत पर भारी असर पड़ेगा. 

सुरक्षा और स्वास्थ्य भी जरूरी
कई युवा दो गुना वजन लेकर चल रहे हैं ये चिंता का विषय है. हर कोई अपनी श्रद्धा और भावना से कांवड़ लेकर आता है. किसी ने हमारे नाम से, किसी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से कांवड़ लाई थी. हर व्यक्ति की अपनी आस्था है, मन्नतें हैं, लेकिन ये भी ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा और स्वास्थ्य भी जरूरी है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget