एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: बाबा रामदेव के नमाज वाले बयान पर राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'योग की बात करो'

Muzaffarnagar News: बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाबा रामदेव के द्वारा नमाज पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Rakesh Tikait On Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के द्वारा नमाज पर दिए गए विवादित बयान बवाल बढ़ गया है. जिसे लेकर अब भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. राकेश टिकैत ने कहा कि रामदेव का काम योग का है, वो योग के लिए ही जाने जाते हैं, उन्हें उसी पर काम करना चाहिए. उन्हें इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए, इसके साथ ही टिकैत ने ये भी कहा कि वो रामदेव से इस तरह के बयान न देने के लिए कहेंगे. 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाबा रामदेव के द्वारा नमाज पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अगर उन्हें बात करनी है तो देश के विकास की बात करें, जो हुनर उनके पास है योग का वह योग की बात करें. जो प्रोडक्ट वह बनाते हैं वह उसकी बात करें. उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए.

बाबा रामदेव पर क्या बोले राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि "गलत-सलत बयान तो ये ही देंगे. ना ये देश उस तरफ अब जाना चाहता है. संत महात्मा है.. योग के हैं, उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. भाई क्लियर है वो भी उसी लाइन पर चल रहे हैं जिस पर दूसरे चल रहे हैं. देश में विकास की बात करो, उन्हें जो काम दे रखा है ऊपर वाले ने उन्हें जो हुनर दिया वह योग की बात करो. वे जो प्रोडक्ट बनाते हैं उसकी बात करो. सरकारों से इतना वो हो गए क्या हर आदमी इसी पर ही चलने लगा. हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम उनका जो काम है उन्हें वह करना चाहिए.'

राकेश टिकैत ने कहा कि "ये तो अब चलेगा ही क्योंकि चुनाव आ रहा है. इस तरह की जो विचारधारा के लोग हैं वह इसी तरह की बात करेंगे. भाई गन्ने पर भी दे दें, जोहोर फसल है उस पर भी दे दे.. लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, महंगाई बहुत बढ़ रही है उस पर बयान देने चाहिए. सड़क का क्या हाल है हॉस्पिटलों की क्या सुविधा है, उस पर बयान देना चाहिए. बिल्कुल हम उन्हें कहेंगे कि ये उनका काम नहीं है उनका काम योग का है वह योग करे, उसमें ही जाने जाते हैं. उसी पर ही उन्हें काम करना चाहिए. सभी लोग वहां पर योग करते हैं उसमें किसी के उसमें इस तरह का वह बयान ना दें." 

ये भी पढ़ें-  UP MLC Elections Result: इस सीट पर BJP की करारी हार, तीसरे नंबर पर पहुंच गई पार्टी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार के साथ 3 अरेस्ट, यूपी-उत्तराखंड में करते थे सप्लाई
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार के साथ 3 अरेस्ट, यूपी-उत्तराखंड में करते थे सप्लाई
बलिया: मडुआ के आटे की रोटी खाने से 37 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
बलिया: मडुआ के आटे की रोटी खाने से 37 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
अमेठी: मानव चैन से बनाई बापू की तस्वीर, 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन
अमेठी: मानव चैन से बनाई बापू की तस्वीर, 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget