एक्सप्लोरर

'पूरे PAK को दोषी बताना गलत', पाकिस्तान का पानी रोकने का फैसला BKU नेता नरेश टिकैत को नहीं पसंद

Naresh Tikait on Pahalgam Terror Attack: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा पाकिस्तान में कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां की पूरी जनता गलत है.

Pahalgam Terror Attack: सहारनपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच जल विवाद पर ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द करने का फैसला लिया लेकिन नरेश टिकैत इस फैसले को सही नहीं बता रहे हैं.

BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं है. पाकिस्तान में कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां की पूरी जनता गलत है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पानी रोकना गलत किसान चाहे हिंदुस्तान का हो या पाकिस्तान का पानी बंद होने से उसका नुकसान होगा. 

पहलगाम आतंकी हमले पर नरेश टिकैत ने कहा पूरा देश और दुनिया इस आतंकी हमले का विरोध कर रही है कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. वहीं इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका के सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा कि इस हमले में पूरे पाकिस्तान को हम दोषी नहीं मानते हैं. सिंधु जल संधि को रद्द करने और पाकिस्तान का पानी रोकने पर उन्होंने कहा कि हम इस निर्णय का समर्थन नहीं करते. क्योंकि गलती 4-5 लोग करें और इसका नुकसान लाखों लोग भरें ये सही नहीं है.

वहीं नरेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा में चूक क्यों हुई और आतंकी वहां कैसे आ गए. सरकार ने फौज में भी कटौती कर दी. उन्होंने कहा कि आतंकवाद में कोई धर्म नहीं होता ये सही है क्योंकि ये तो किसी भी मजहब में हो सकते हैं. हालांकि इस मामले पर सरकार को सख्त निर्णय लेना चाहिए. इस समय देश में सभी धर्म एकजुट हैं, मुस्लिम समाज भी शर्मिंदगी में है. 

(सहारनपुर से मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget