एक्सप्लोरर

Gola Gokarnath By-Poll Results: 'गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव BJP ने बेईमानी से जीता', राकेश टिकैत का गंभीर आरोप

Gola Gokarnath By-Poll Results: राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इलेक्शन कमीशन है, कोर्ट कचहरी है और अधिकारी भी हैं. इसलिए बीजेपी लगातार चुनाव में जीत हासिल कर रही है.

Gola Gokarnath By-Poll Results: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव (Gola Gokarnath By-Election) में बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी (BJP Candidate Aman Giri) को जीत मिली है. उन्होंने बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को मात दी है. नतीजे आने के बाद भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बेईमानी से उपचुनाव जीतने का आरोप लगाया. राकेश टिकैत ने कहा है कि अगला निशाना प्रेस और मीडिया की आजादी है. जब तक मीडिया अपनी जान बचा सकती है बचा ले.

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में बीजेपी को फतह

उन्होंने कहा है कि जब भी चुनावों में बेईमानी की जाएगी तो नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है. राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इलेक्शन कमीशन (Election Commission) है, कोर्ट कचहरी है और अधिकारी भी हैं. इसलिए बीजेपी लगातार चुनाव में जीत हासिल कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेईमानी से बनी है और उपचुनाव में भी बेईमानी से बीजेपी ने जीत हासिल की है. राकेश टिकैत ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को जीत मिलेगी.

UP Bypolls: मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव क्या सपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी प्रसपा? शिवपाल यादव ने कही ये बात

केंद्र में अगली सरकार भी BJP की बनेगी- टिकैत

लेकिन केंद्र की सरकार बेईमानी से ही बनेगी. उन्होंने कहा है कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी. लेकिन केंद्र में अगली सरकार भी बेईमानी से बीजेपी बनाएगी. यूपी में होने वाले निकाय चुनाव पर राकेश टिकैत ने बयान दिया गांव के लोग लाठी लेकर तैयार रहेंगे. 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी की मौत के बाद खाली हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अमन गिरी को मैदान में उतारा था. अरविंद गिरी की मौत के बाद अब 26 वर्षीय बेटे अमन गिरी पर पिता की राजनीतिक विरासत संभालने की जिम्मेदारी आ गई है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget