एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: यूपी में मिशन 80 के लिए BJP को चाहिए मुसलमानों का साथ, कल से होगी 'पसमांदा स्नेह यात्रा' की शुरुआत

BJP Pasmanda Sneh Yatra: लंबे समय से बीजेपी के फोकस में पसमांदा मुसलमान रहे हैं. पार्टी की पिछली दो कार्यकारिणियों की बैठक में खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पसमांदा मुसलमानों का जिक्र किया था.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने के लिए बीजेपी (BJP) हर तरह की कवायद कर रही है. पार्टी पसमांदा मुसलमानों (Pasmanda Muslim) को रिझाने में लगी हुई है. अब 27 जुलाई से 'पसमांदा स्नेह यात्रा' की शुरुआत होने जा रही है. पसमंदा स्नेह यात्रा गाजियाबाद से शुरू होकर यूपी के सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में निकलेगी. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के महामंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने बताया कि 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (APJ Abdul Kalam Death Anniversary) पर 'पसमांदा स्नेह यात्रा' यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) हरी झंडी दिखाएंगे. उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत असल में एक अगस्त से होगी.

बीजेपी निकालेगी 'पसमांदा स्नेह यात्रा'

दो अगस्त को यात्रा बुलंदशर, हापुड़, मेरठ सहारनपुर, तीन को बिजनौर चार को अमोरहा, 5 अगस्त को अमोरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर,रामपुर, 6 अगस्त को सीतपुर, लखनऊ, 7 अगस्त को बाराबंकी, बहराइच गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, 8 अगस्त को अयोध्या, अमेठी सुल्तानपुर और प्रयागराज जायेगी. 9 अगस्त को भदोही, जौनपुर, 10 अगस्त को आजमगढ़, देवरिया गोरखपुर में यात्रा का पहला चरण खत्म हो जाएगा.

पसमंदा स्नेह यात्रा का अगला चरण बिहार से शुरू होगा. 42 लोगों की एक टीम पसमांदा समाज के बीच जाकर केंद्र और राज्य की अच्छी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी. उन्होंने कहा कि नगर निकाय और विधानसभा में पसमांदा मुसलमानों के मिले समर्थन का शुक्रिया अदा करना भी है. मालूम हो कि बीजेपी की पसमांदा मुसलमानों को रिझाने की कोशिश बहुत दिनों से चल रही है. 

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?

पसमांदा मुसलमान जैसे जुलाहे, धुनिया, घासी, कसाई, तेली और धोबी वगैरह को देश की निचली जातियों में गिना जाता है. लंबे समय से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोकस में पसमांदा मुसलमान रहे हैं. पार्टी की पिछली दो कार्यकारिणियों की बैठक में खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पसमांदा मुसलमानों का जिक्र किया था.

बीजेपी कार्यकारिणी की पहली बैठक 2022 में हैदराबाद और दूसरी बैठक जनवरी 2023 को दिल्ली में हुई थी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी आमतौर पर विपक्षी दलों का वोट बैंक रहे मुस्लिम समुदाय के विशेष वर्ग पर फोकस करने की कोशिश कर रही है. यूपी की दूसरी बार कमान संभालने के बाद बीजेपी ने पसमांदा मुसलमान दानिश अंसारी को जगह देकर संकेत भी दिए.

हालांकि मोदी कैबिनेट के बड़े मुस्लिम चेहरे मंत्रिमंडल से गायब हो गए और उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में एक सामाजिक प्रयोग के तौर बीजेपी ने गैर-यादव पिछड़ा और गैर जाटव दलितों के बीच घुसपैठ की थी उसी के तहत एक कोशिश मुसलमानों में भी करती दिख रही है.

UP Politics: यूपी में सियासी हलचल के बीच पीएम मोदी से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget