एक्सप्लोरर

UP News: 'तकिया कलाम पर नहीं लड़ा जाता चुनाव', बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री की विपक्षी गठबंधन को नसीहत

Basti News: मंत्री ने बताया कि हम लोगों ने लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है. उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीट जीतेंगे. इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्य योजना बनाई है.

BJP Gaon Chalo Abhiyan: मिशन 80 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है,आयोजनों के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ जगह जगह बैठक की जा रही है,बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए जा रहे हैं,गांव चलो अभियान के तहत बीजेपी बैठक कर रही है,पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बस्ती बीजेपी कार्यालय पहुंच कर गांव चलो अभियान की बैठक की. बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया. बैठक में पूर्व मंत्री ने अपने पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को जीत के मंत्र के साथ यूपी फतह करने की बात कही. विपक्षी गठबंधन को दी सलाह तकिया कलाम पर चुनाव नहीं लड़ा जाता.

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है, बीजेपी जगह जगह आयोजनों के जरिए अपने कामों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है. अपने सरकार द्वारा किए कामों को गिना रही है,उसी कड़ी में बस्ती में भी गांव चलो अभियान के तहत आयोजन की शुरुआत हुई. मंडलीय संसदीय क्लस्टर बनाए गए पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने बस्ती बीजेपी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया.

'हर एक बूथ हमें जितना है'
पूर्व मंत्री ने पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक पूर्व मंत्री ने लोकसभा चुनाव जीत के लिए मूल मंत्र दिया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत सरकार और संगठन के पदाधिकारी गांवों में 24 घंटे प्रवास करेंगे. गांव के एक-एक वोटरों को जहां साधेंगे वहीं इस बात का भी आकलन करेंगे कि कौन सा वोटर गैर बीजेपी दल की तरफ रुख कर सकता है. ऐसे वोटरों को चिह्नित कर अपने पाले में करने के लिए भी रणनीति पर भी बीजेपी का शीर्ष प्रबंधन काम कर रहा है. हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि किस प्रकार से अधिक से अधिक संख्या में वोट हम लोगों को मिले. हर एक बूथ हमें जितना है यह प्रयास हम सभी को मिलकर करना है.

पूरे देश भर में 146 क्लस्टर बनाए हैं
मीडिया से बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हम लोगों ने लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम 80 के 80 सीट जीतेंगे. इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्य योजना बनाई है. जिसके तहत पूरे देश भर में 146 क्लस्टर बनाए हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है. उत्तर प्रदेश में कल 20 है. जिसमें बस्ती जिला भी शामिल है और बस्ती जिला का मैं प्रभारी बनाया गया हूं जिसके तहत हमने लोकसभा की बैठक की है. झारखंड मुख्यमंत्री के भागे जाने के सवाल पर कहा कि वह मंत्री हैं और सम्मान करना चाहिए. वह क्यों डर रहे हैं जाएं उनसे मिलिए और अपना जवाब दीजिए.

'घर वापसी पर किंतु परंतु नहीं होता'
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तंज कसने के सवाल पर कहा कि नीतीश जी सुशासन बाबू है.  बिहार में एक तरह से विकास ठप था. उन्होंने देखा कि जब विकास नहीं हो रहा है तो उन्होंने निर्णय लिया कि अब हमें घर वापस लौट जाना चाहिए. जब कोई व्यक्ति घर वापस आता है तो उसमें किंतु परंतु नहीं होता, बल्कि घर के लोग खुश होते हैं. यूपी में सपा कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि यह अवसरवादी हैं. अभी उनके 100 दिन ही हुए हैं गठबंधन किए हुए. 

'ये उनका पुराना नारा है'
उन्होंने कहा कि यह घमंडी लोग एक साथ बैठ नहीं पाएंगे. धीरे-धीरे करके पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे .आप बिहार पंजाब व बंगाल देख लीजिए धीरे-धीरे खत्म हो रहा है पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीटें उत्तर प्रदेश से जीतने वाली है. विपक्षी पार्टियों द्वारा केवल चुनाव के समय ईडी के प्रयोग पर कहा कि ये उनका पुराना नारा हो गया है. जब वह पहले हारे थे तो ईवीएम को दोष देते थे .अब हार रहे हैं तो ईडी को बीच में ला रहे हैं और ये उनका पुराना नारा है. ये उनका तकिया कलाम है तकिया कलाम पर चुनाव नही लड़ा जाता.

 बस्ती से शादाब की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: SP Candidate List: 'नरेंद्र मोदी को PM बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव इसलिए...', सपा की लिस्ट पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget