एक्सप्लोरर

यूपी में मुस्लिमों को 'सौगात-ए -मोदी' बांटेगी BJP, खास देगी पार्टी, इसमें होंगे ये सामान

ईद पर BJP 32 लाख मुसलमानो को पीएम मोदी का गिफ्ट सौंपेगी. इस गिफ्ट में कुछ खास सामान होंगे. पीएम मोदी का यह गिफ्ट 32 लाख मुस्लिमों तक पहुंचेगा.

UP Politics: बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौगात-ए -मोदी' अभियान के ज़रिए इस बार की ईद पर 32 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचने की योजना बनाई है. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने बताया है कि रमज़ान के पवित्र महीने एवं आगामी त्यौहार ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर नवरोज़ एवं भारतीय संवत नववर्ष के उपलक्ष्य में मोर्चा द्वारा 'सौगात-ए -मोदी' अभियान के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचने का अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही ज़िला स्तर पर ईद मिलन समारोह के भी आयोजन किए जाएंगे. ईद मिलन समारोह का आयोजन पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा सभी जिलों में आयोजित करेगा. मोदी भाई जान की सौगात के जरिए बीजेपी मुसलमानो के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने का काम करेगी.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कहना है कि मोर्चे के 32 हज़ार पदाधिकारी 32 हज़ार मस्जिदों से सम्पर्क कर 32 लाख जरूरतमंदों को 'सौगात-ए -मोदी' किट के माध्यम से उपहार स्वरूप ज़रूरत की चीजें पहुंचाएगा. प्रत्येक पदाधिकारी एक मस्जिद से मस्जिद कमेटी के सहयोग से 100 ज़रूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर उन तक 'सौगात-ए -मोदी' किट उपहार स्वरूप पहुंचाने का काम करेंगे. किट में उनकी ज़रूरत की चीजें उपलब्ध रहेंगी.

उनके मुताबिक हमें रमज़ान के महीने में मिस्कीन, कमजोर पड़ोसी और गरीब रिश्तेदारों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा ऐसी ही मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज़ एवं भारतीय नववर्ष के आयोजनों में शामिल होकर जरूरतमंदों को 'सौगात-ए -मोदी' किट वितरीत कर गंगा जमनी तहज़ीब की मिसाल पेश करेगा. जमाल सिद्दीक़ी द्वारा कार्यकर्ताओं को इन त्योहारों के माध्यम से सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया.

यूपी में बचे 28 जिलों की लिस्ट कब जारी करेगी बीजेपी? चुनाव प्रभारी ने दी बड़ी जानकारी

जमाल सिद्दीक़ी ने ये पैग़ाम मोर्चा के पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक के माध्यम से दिया. बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने की. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इस मौक़े पर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सूफी संवाद, मोदी मित्र अभियान कार्यक्रम के प्रभारी एवं सह- प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक का संचालन डॉ. असलम ने किया जबकि समापन अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एम. अकरम जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया. इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय हाजी निसार अहमद को खिराजे अक़ीदत पेश कर मगफिरत की दुआ की गई.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget