एक्सप्लोरर

संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री

UP Politics: मेरठ में जाट सम्मेलन में CM भगवंत मान ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की. इस दौरान मंच पर बीजेपी नेता भी संजीव बालियान भी मौजूद थे. सीएम के बयान का विरोध न करने पर पार्टी ने तलब किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • संजीव बालियान से जाट सम्मेलन में पीएम मोदी के बयान पर विरोध न करने पर जवाब तलब.
  • सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर की थी कड़ी आलोचना.
  • बालियान का दावा, मंच से दो बार किया था सीएम के बयान का विरोध.
  • संजीव बालियान ने बीजेपी नेता संगीत सोम पर भी साधा था निशाना.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में हुए जाट सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी पर कई टिप्पणियां की थीं. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजीव बालियान भी मंच पर मौजूद थे. इस दौरान कोई विरोध न करने को लेकर अब पार्टी ने उन्हें तलब कर लिया है. पार्टी नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेकर शुक्रवार (3 अप्रैल) को पार्टी ऑफिस में उन्हें बुलाकर उनसे जवाब मांगा है.

सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को कई मुद्दों पर घेरा था. वहीं केंद्र सरकार की भी महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कड़ी आलोचना की थी. सीएम मान ने कहा था कि सरकार देश को 'विश्व गुरु' बनाने की बात कर रही है, वहीं पीएम मोदी ने भारत को 'विश्व चेला' बना दिया है.

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे संजीव बालियान

इस दौरान संजीव बालियान से बीजेपी ने सीएम मान के बयान का विरोध न करने पर जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि इसको लेकर पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज है. इन आरोपों के बीच संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने दो बार मंच से इसका विरोध किया था. 

उन्होंने कहा था कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक था. इसलिए इसमें राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए थी. बता दें कि दरअसल जाट सम्मेलन में जाट नाम की शिलापट हटाने को लेकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध भी किया था. इसको लेकर भी कार्यक्रम में जमकर विरोध हुआ था.

संजीव बालियान ने साधा था संगीत सोम पर निशाना

संजीव बालियान ने इस दौरान अपनी पार्टी के ही नेता संगीत सोम पर भी अपमान करने का आरोप लगाया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि अपमान का बदला जरूर लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा था कि पिछले चुनावों में हुए अपमान को किसी भी हाल नहीं भूलेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर मैं भूल भी जाऊं तो मुझे याद जरूर दिलाना, अपमान का बदला सूद समेत लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'पंजाब में ऐसे तत्व काम कर रहे हैं...', पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले पर सियासत तेज

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget