एक्सप्लोरर

'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें

Chandigarh BJP Office Grenade Attack: चंडीगढ़ में बीजेपी पंजाब कार्यालय के बाहर एक मामूली धमाका हुआ, जिससे दहशत फैल गई. दो हेलमेट पहने हमलावरों ने बाइक से आकर क्रूड बम फेंका. कोई जनहानि नहीं हुई.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • NIA, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही; खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी.

चंडीगढ़ में बीजेपी पंजाब कार्यालय के बाहर बुधवार (1 अप्रैल) को हुए धमाके से इलाके में दहशत है. चंडीगढ़ में बीजेपी चंडीगढ़ और BJP पंजाब के दो अलग-अलग कार्यालय हैं. यह हमला BJP पंजाब के कार्यालय के बाहर हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई हैं. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां अर्लट हो गई हैं.

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट को लेकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. हालांकि, यह कम तीव्रता का विस्फोट था, लेकिन एजेंसियां ​​इसे गंभीरता से ले रही हैं. निश्चित रूप से, पुलिस और एजेंसियां ​​इसकी जांच करेंगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

इस रिपोर्ट में जानेंगे इस हमले से जुड़ी पांच बड़ी बातें:

हमला कैसे हुआ?

यह हमला बुधवार शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में बीजेपी पंजाब के कार्यालय के बाहर क्रूड बॉम्ब जैसी वस्तु से किया गया था. बाइक पर 2 हमलावर कार्यालय के बाहर आए. एक ने बम फेंका, जबकि दूसरा व्यक्ति इस कृत्य को रिकॉर्ड कर रहा था. बम फेंकते ही जैसे ही धमाका हुआ दोनों मौके से भाग गए.  पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कंवरदीप कौर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक छोटा, देसी किस्म का कुछ उपकरण फेंका गया.’’ 

धमाके में जन हानि कितनी हुई?

धमाका बहुत तीव्र नहीं था. तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, इस धमाके से कोई जनहानी नहीं हुई. बिलडिंग के बाहर खड़े एक स्कूटर और एक कार को नुकसान पहुंचा है. हमले के बाद पूरे शहर में हाई अर्लट है और बीजेपी कार्यालय को भी खाली करा दिया गया. चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच क पूरे इलाके को सील कर दिया.

सीसीटीवी में क्या था?

इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें 2 आरोपी बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. बाइक पर पीछे बैठा आरोपी अचानक उतरता है और नीले रंग की ग्रेनेड जैसी वस्तु फेंकते नजर आ आता है. पुलिस ने CCTV फुटेज से हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों की तलाश जारी है. 

जांच में जुटी बड़ी एजेंसियां

पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी. उन्होंने कहा, ‘‘क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल भी घटनास्थल पर पहुंच गई है.’’ चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच से ऐसा लगता है कि यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो. इस हमले के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

हमले का जिम्मेदार कौन?

इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने लेने का दावा किया है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि यह हमला 1 अप्रैल 2026 को किया गया और इसका उद्देश्य भारतीय सिस्टम को संदेश देना है. वहीं, इस हमले को पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इस हमले से पहले ही अश्वनी शर्मा बुधवार सुबह कार्यालय से दिल्ली एक कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे. बता दें कि 15 दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने उन्हें सतर्क रहने और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget