एक्सप्लोरर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा- 'शहीदों का अपमान सपा की आदत बन चुकी है'

UP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनपर तीखा हमला बोला है.

UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, वहीं सपा अध्यक्ष इस दुखद घटना पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास आतंकियों को बचाने और शहीदों का अपमान करने से जुड़ा रहा है.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश की जनता को याद है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय आतंकी मामलों में दर्ज मुकदमे वापस लेने की कोशिश की गई थी, जिस पर न्यायालय तक को दखल देना पड़ा था. उन्होंने कहा, “सपा ने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया था, जबकि मोदी सरकार आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारती है. देश ने देखा है कि पुलवामा हमले का बदला कैसे लिया गया, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया.”

सपा नेताओं ने राष्ट्रनायकों का अपमान किया- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के सम्मान से भाजपा कोई समझौता नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने हाल में देश के महान राष्ट्रनायकों का अपमान किया है, लेकिन अखिलेश यादव ने उन पर कार्रवाई करने की बजाय उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा, “यह दिखाता है कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें देश की एकता और अखंडता से कोई मतलब नहीं है.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को शहीदों की चिंता नहीं, बल्कि अपनी छवि की चिंता है. “जब बात शहीदों की होनी चाहिए, तब वे अपनी छवि पर चर्चा करने लगते हैं. लेकिन जनता सब जानती है कि उनकी असलियत क्या है. भाजपा शहीदों का सम्मान करना जानती है और आतंकियों को उनके किए की सजा देना भी. पहलगाम हमले के आरोपियों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.”

अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोगों की जान गई और अनेक घायल हो गए. इस हमले की देशभर में निंदा हो रही है. केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश में चुनावी माहौल बना हुआ है और सभी दल कश्मीर के हालात को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठा रहे हैं.

भाजपा की ओर से यह बयान तब आया है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में एक प्रेस वार्ता में इस हमले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने के आरोप लगाए थे. इसके जवाब में भाजपा ने उन्हें आतंकियों के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें- पहलगाम को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर भड़के केशव, कहा- हिंदुओं का वोट भी चाहिए और...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget