एक्सप्लोरर

भाजपा ने टिकैत की चुनौती खारिज की, कहा परिवार में नहीं होता शक्ति परीक्षण

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भाजपा के चुनौती दी थी कि वो पहले अपनी रैली कर लें, इसके बाद हम अपनी रैली करेंगे. देख लें किसके पास कितना समर्थन है.

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत की ओर से शक्ति परीक्षण के लिए दी गई चुनौती को खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार में मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि परिवार के साथ शक्ति परीक्षण नहीं किया जाता. राणा ने कहा,‘‘ मैं खुद किसान का बेटा हूं और मैं यही कहूंगा कि परिवार के साथ कभी शक्ति परीक्षण नहीं होता.’’

टिकैत ने दी थी चुनौती

भाकियू नेता नरेश टिकैत ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश या हरियाणा के किसी भी मैदान में शक्ति प्रदर्शन की चुनौती दी थी. टिकैत ने कहा था, ‘‘पहले भाजपा अपनी रैली कर ले और फ‍िर अगले दिन हम करेंगे और उन्हें हर जगह फेल कर देंगे.'

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार में गन्‍ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को अपने कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर एजेंसी से बातचीत में किसान आंदोलन को लेकर कई महत्‍वपूर्ण बातें की.

पीएम एक फोन कॉल की दूरी पर हैं

सुरेश राणा ने किसान आंदोलन और नये कृषि कानून के मुद्दे पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये कानून के जरिये किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक पहल की और उसके बावजूद यदि किसान भाइयों ने सवाल उठाये तो प्रधानमंत्री ने वार्ता के दरवाजे सदैव खुले रखे और दर्जनों दौर की बातचीत हुई,अभी हाल में मोदी जी ने कहा कि मैं एक फोन कॉल की दूरी पर हूं.'

फ‍िर वार्ता सफल न होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा, ' मेरा केवल इतना कहना है कि यदि किसान संगठन कानून में सुधार या संशोधनों पर बात करेंगे तो निश्चित रूप से वार्ता आगे बढ़ेगी.'

कांग्रेस ने किया गुमराह

किसानों के हित में बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की घोषणा के बावजूद किसानों की नाराज़गी के सवाल पर सुरेश राणा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2013 में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कानून में संशोधन की बात कही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब साहस के साथ इसे अमलीजामा पहनाया तो सराहना की बजाय उन लोगों ने किसानों को गुमराह करना शुरू कर दिया. राणा ने कहा कि किसान संगठनों के बीच जब ऐसे लोगों का प्रवेश हुआ तो दिशा बदल गई.

सपा पर निशाना

किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के आरोपों के जवाब में राणा ने कहा जातिगत आधार पर राजनीति करना, समाज में वैमनस्‍य पैदा करना, राजनीतिक रोटियां सेंकना और अपने चश्‍मे से समाजवाद की परिभाषा तय करना ही अखिलेश यादव और सपा की प्राथमिकता है. उन्‍होंने कहा कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान निंदनीय है, अशोभनीय है और पूरे देश ने इसकी निंदा की है.

राणा ने कहा कि जब कृषि मंत्री, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने लगातार वार्ता के विकल्‍प खुले रखे हैं, ऐसे में किसानों के हित के मद्देनजर कानून में जो भी बेहतर संशोधन हैं उन्‍हें वार्ता के माध्‍यम से सुलझाया जा सकता है.

गांव, गरीब और  किसान

राणा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार किसान हितों के लिए कार्य किया है और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं.

गौरतलब है कि करीब दो माह से नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलित हैं और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सीमाओं पर कई राज्‍यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं.

गणतंत्र दिवस पर ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद ऐसा लग रहा था कि किसान आंदोलन ठंडा पड़ जाएगा लेकिन भाकियू नेता राकेश टिकैत की भावनात्मक अपील के बाद गाजीपुर स्थित प्रदर्शन स्थल पर हजारों की संख्या में किसान जुट गए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही महापंचायतों में भी किसानों की काफी भीड़ जुट रही है.

ये भी पढ़ें.

UP: विधानसभा के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधान व लेखपाल पर लगाए संगीन आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget