एक्सप्लोरर

अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी का निशाना, कहा- सपा प्रमुख को रामनवमी और महानवमी में अंतर नहीं पता

महानवमी के दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. यूपी बीजेपी ने कहा कि अखिलेश यादव को ये भी नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है.

BJP on Akhilesh Yadav: महानवमी के दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. यूपी बीजेपी ने कहा है कि अखिलेश यादव को ये भी नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है. जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वो आप पर ज्यादा अच्छी लगती है. दरअसल अखिलेश यादव ने आज सुबह लोगों को पहले रामनवमी की शुभकामनाएं दे दी थीं. फिर ग़लती में सुधार करते हुए महानवमी की बधाई वाला ट्वीट किया.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी अखिलेश पर निशाना साधा है. अमित मालवीय ने ट्वीट किया है रामनवमी का पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रों में महानवमी होती है जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है. यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले, चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं.

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि बीजेपी उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार हुआ. साथ ही कहा कि बुंदेलखंड की जनता बीजेपी के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि उसके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा.

अखिलेश ने 'विजय रथ यात्रा' के दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं- एक बुल (सांड) और दूसरा बुलडोजर. पिछली बार बुलडोजर की कमान इनके हाथों में दे दी गई थी लेकिन इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और बीजेपी के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा.'' समझा जाता है कि बुल से यादव का अभिप्राय उन आवारा पशुओं से है, जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- सपा से गठबंधन हमारी पहली प्राथमिकता, दूसरी पार्टियों से भी...

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget