एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी का इस बार प्रदेश की 80 सीटों पर है ज्यादा फोकस, 2017 के चुनाव में नहीं जीत पाई थी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के उन जिलों पर ज्यादा फोकस और जनसभाएं कर रहे हैं जहां पर पार्टी 2017 में चुनाव नहीं जीत पाई थी.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने इस बार उन 80 सीटों पर खास फोकस किया है जहां 2017 में पार्टी चुनाव नहीं जीत पाई थी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की शुरुआत की है. वह उन जिलों में जा रहे हैं और जनसभाएं कर रहे हैं जिस सीट पर पार्टी 2017 में चुनाव नहीं जीती थी. इस अभियान के पीछे एक खास रणनीति है और वो रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रणनीति से काफी हद तक मेल भी खाती है .

सीएम योगी ने बदायूं और शाहजहांपुर को दी करोड़ो की सौगात

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में सहसवान विधानसभा और शाहजहांपुर में जलालाबाद विधानसभा में जनसभाएं की और दोनों ही जिलों को करोड़ो की सौगात दी. दरअसल मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं, करोड़ो की सौगात दे रहे हैं. लेकिन इनमें वो सीटें ज्यादा है जहां बीजेपी 2017 में चुनाव नहीं जीत पाई थी. बदायूँ और शाहजहांपुर से पहले मुख्यमंत्री सीतापुर बाराबंकी कुशीनगर कानपुर और उन्नाव में भी जनसभा कर चुके हैं.

2017 के चुनाव में 78 सीटें बीजेपी नहीं जीत पाई थी

गौरतलब है कि 2017 में 78 ऐसी सीटें ऐसी थी जहां बीजेपी और उसके सहयोगी नहीं जीत पाए थे, फिर उसके बाद ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा गठबंधन से अलग हो गई तो उसकी 4 सीटों को भी पार्टी ने हारी हुई सीटों में शामिल कर लिया जिसके बाद ऐसी सीटों की संख्या 82 हो गयी थी.  वहीं उपचुनाव में 2 सीट गंवाने के बाद इन सीटों की संख्या बढ़कर 84 हो गई.  अब इन 84 सीटों पर जीत की अलग रणनीति तैयार की गई है.बता दें कि 84 सीटों में भी 60 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी का कमल आज तक नहीं खिला है और पार्टी का पूरा फोकस है कि कैसे 2022 में इन सीटों पर भी कमल खिलाया जाए.

ये है रणनीति

 मुख्यमंत्री ने यह अभियान शुरू किया है दरअसल रणनीति के पीछे वजह साफ है 80 से ज्यादा सीटों पर 2017 में जब बीजेपी नहीं जीती तो यहां जिस पार्टी का विधायक जीता है उसके खिलाफ कहीं ना कहीं एक माहौल जनता के बीच बना है, और उसी का फायदा बीजेपी उठाना चाहती है. बीजेपी इस कोशिश में जुटी है कि 80 सीटों में से अगर उसे 50 से 60 सीटों पर जीत हासिल होती है तो लगभग 300 सीटों पर उसके जो वर्तमान में विधायक है अगर वहां उसे एंटी इनकंबेंसी के चलते कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई इन 80 से ज्यादा सीटों से हो सकती है

पीएम मोदी की भी लोकसभा चुनाव में ऐसी ही रणनीति रहती है

इसी तरह की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी लोकसभा चुनाव में रहती है. कई बार वो हिंदी भाषी प्रदेश के अलावा ऐसे राज्यों में काफी मेहनत करते है जहां बीजेपी पहले चुनाव नहीं जीत पाती थी. और इसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिला भी था. कुछ ऐसी ही कोशिश 2022 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, केवल जनता का पैसा हवा में बीजेपी उड़ा रही है. 

इन सीटों पर नहीं खिला आज तक कमल

चलिए जानते हैं आखिर वो कौन सी सीटें हैं जहां आज तक कमल नहीं खिला है. इनमें अंबेडकरनगर की अकबरपुर, आजमगढ़ की निजामाबाद सीट, सीतापुर की सिधौली सीट, रायबरेली की हरचंदपुर सीट, लखनऊ की मोहनलालगंज सीट, रायबरेली की रायबरेली सदर सीट, कानपुर की सीसामऊ सीट, आजमगढ़ की आजमगढ़ सदर सीट,  प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट, इटावा की जसवंतनगर सीट, रायबरेली की ऊंचाहार सीट, जौनपुर की मल्हनी सीट, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट, आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट आजमगढ़ की गोपालपुर सीट शामिल है. जौनपुर की मल्हनी सीट जो पहले रारी विधानसभा थी वहां भी बीजेपी आज तक कभी नहीं जीती. वहीं  बाराबंकी सदर सीट, इसके अलावा प्रतापगढ़ की कुंडा सीट बीजेपी 1993 के बाद कभी नहीं जीत पाई.

ये भी पढ़ें

UP Sahaswan Election 2022: SP की गढ़ सहसवान सीट पर कभी नहीं जीती BJP, इस बार होगा क्या? जानें भविष्यवाणी

Chhath Puja 2021: देश में छठ पूजा की धूम, यूपी के घाटों पर सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget