एक्सप्लोरर

यूपी में सियासी घमासान पर रविकिशन का बड़ा बयान, CM Yogi या केशव मौर्य किसके साथ दिए दिखाई?

UP Politics: बीजेपी सांसद रविकिशन ने यूपी की सियासत और मंत्रियों द्वारा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को घेरने की कोशिश के सवाल पर कहा कि ये सब झूठ है. कोई उन्‍हें घेर नहीं रहा है.

Ravi Kishan News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अंदर सियासी घमासान मचा हुआ है. जिस पर गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. बीजेपी सांसद ने एबीपी न्‍यूज से खास बातचीत में पूरे बवाल को विप‍क्ष की साजिश और आईटी सेल के द्वारा फैलाई गई अफवाह और झूठ करार दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का आईटी सेल झूठ फैला रहा है. 
 
रविकिशन ने यूपी की सियासत और मंत्रियों द्वारा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को घेरने की कोशिश के सवाल पर कहा कि ये सब झूठ है. कोई उन्‍हें घेर नहीं रहा है. ये सब विपक्ष के आईटी सेल का झूठ है. ये अफवाहें हैं. कोई किसी को घेर नहीं रहा है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रोज विधायकगण और मंत्रीगण से मिल रहे हैं. रोज काम चल रहा है. यूपी बम-बम चल रहा है.

बीजेपी की खींचतान पर बोले रवि किशन
बीजेपी सांसद ने कहा कि आप गोरखपुर में हैं. कहीं कोई घेर नहीं रहा है. केशव मौर्य दिल्‍ली चले जाएंगे या फिर मुख्‍यमंत्री चले जाएंगे, इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये सारी बातें अफवाहें हैं. जो विपक्षी और विरोधियों के आईटी सेल की अफवाहें हैं. जैसे ये लोग झूठ बोले थे, कि ये वहीं लोग हैं जो बोले थे कि संविधान बदलेंगे. ये वही झूठे लोग हैं, जो बोले थे कि 8.5 हजार रुपए खाते में आएगा. इन अफवाहों और झूठ में कोई नहीं फंसे. 

उन्होंने दावा किया कि 2027 में फिर डबल इंजन की सरकार चुनाव लड़ेगी. फिर 2029 में 42 सीट जो वे लोग हारे हैं, हम लोग वो फिर जीतेंगे. विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है. तो यही बस षड्यंत्र और खड्यंत्र करते हैं.
 
हमारे जो शीर्ष नेतृत्‍व और देश की जनता यूपी की जनता वो सब जानती है. वो भाजपा के साथ है. जितने भी गरीब और लाभार्थी हैं सब भाजपा के साथ हैं. इन्हीं विचारधारा के लोग हैं, जो पूरी तरह से मोदीजी और भाजपा के कमल निशान को समर्पित हैं. वो भाजपा के साथ हैं. उन्होंने कहा मैं सांसद हूं और मोदीजी-योगीजी ने उन्‍हें शक्ति दी है कि वो आज मदद ला सकते हैं. यहां पर जो भी मदद होगी, उसमें कोई कटौती नहीं होगी.

फिरोजाबाद: 1657 मृतकों को मिल रहा था वृद्धा पेंशन का लाभ, जांच के बाद अधिकारियों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget