एक्सप्लोरर

UP News: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, 2010 में बरेली दंगों पर सख्त एक्शन लेने की मांग

UP News: बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने मौलाना तौकीर रजा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दबाव में तौकीर रजा एक रात बिताकर जेल से बाहर आ गये.

UP News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) के खिलाफ बीजेपी (BJP) ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आज (बुधवार) प्रेस कांफ्रेंस कर मौलाना तौकीर रजा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि 2010 में बरेली को दंगों की आग में झोंकने का काम किया था. बीजेपी नेता ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने चंद घंटों में रिहाई मिल गई थी. अब बरेली कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मौलाना तौकीर रजा को तलब किया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को 2010 में बरेली दंगों का मास्टरमाइंड माना है.

2010 में बरेली दंगा मामला

राजेश अग्रवाल रामपुर गार्डन स्थित अपने आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर रजा ने दंगे करवाये. हाल ही में उन्होंने जेल भरो आंदोलन के दौरान पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी और संविधान पर भड़काऊ भाषण दिया. उन्होंने भाषण में खुलेआम जाने से मारने की भी बात कही. राजेश अग्रवाल ने कहा कि 2010 में मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ भाषण हुए थे. भड़काऊ भाषण के बाद बरेली दंगों की आग में जल गया. सैकड़ों दुकानों, घरों को आग लगा दी गई.

बीजेपी नेता ने बोला हमला

उपद्रवियों ने जमकर लूटपाट भी की. पुलिस चौकी, पेट्रोल पंप और सब्जी मंडी को को फूंक दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि लूटपाट करने के बाद सैंकड़ों हिंदुओं की दुकानों और घरों में आग लगा दी गई. दंगों के बाद बरेली में 27 दिन तक कर्फ्यू लगाया गया. मौलाना तौकीर रजा समेत 300 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. बरेली दंगों का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को बताया गया. अधिकारियों ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया.

निशाने पर मौलाना तौकीर रजा

एक रात जेल में रखने के बाद मौलाना तौकीर रजा को छोड़ दिया गया. राजेश अग्रवाल का कहना है कि तत्कालीन बसपा सरकार के दबाव में तौकीर रजा जेल से बाहर हो गये. राजेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली पुलिस प्रशासन को तौकीर रजा के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा गया है. लेकिन बरेली के अधिकारियो ने तौकीर पर कोई कार्यवाही नहीं की. जबकि उन्होंने खुलेआम प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संविधान के खिलाफ हेट स्पीच दी. उन्होंने सरकार से मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की.

उन्होंने कहा कि तौकीर रजा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे और प्रेमनगर थाने में अरेस्ट वारंट होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो रही है. राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार भी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जरूर कार्यवाही करेगी. राजेश अग्रवाल ने कहा कि डीजीपी ने फोन पर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है. मौलाना तौकीर रजा को बरेली दंगा मामला में एक दिन पहले कोर्ट ने समन जारी कर 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. 

Greater Noida News: सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 'डबल सौगात', एक और मेट्रो कॉरीडोर समेत फिल्म सिटी पर भी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget