एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले आई बीजेपी की ये किताब, जानिए क्या है मकसद और फ्रंट कवर पर कौन नेता

बीजेपी ने एक किताब छपवाई है जिसका नाम है "उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की" इस किताब में सरकार द्वारा पिछले 5 सालों में जो भी कार्य किए गए हैं जो भी सरकार की उपलब्धियां हैं उसे बताने की कोशिश की गई है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. हर राजनीतिक दल अपने कामों और अपनी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के प्रयास में लगा हुआ है. इसी कवायद में भारतीय जनता पार्टी भी नजर आ रही  है. भारतीय जनता पार्टी पिछले 5 सालों में किए गए प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा कार्यों को एक किताब में समायोजित कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. साथ ही इस किताब में पिछली सरकारों में किए गए भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को भी दर्शाया गया है ताकि जनता पिछली सरकारों में और बीजेपी की सरकार में आसानी से फर्क को समझ सके.

किताब का नाम "उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की" 
भारतीय जनता पार्टी ने एक किताब छपवाई है जिसका नाम है "उत्तर प्रदेश कहानी बदलाव की" इस किताब में  सरकार द्वारा पिछले 5 सालों में जो भी कार्य किए गए हैं जो भी सरकार की उपलब्धियां हैं उसे बताने की कोशिश की गई है. साथ ही पिछली सरकारों में किस तरीके से भ्रष्टाचार पनपा और किस तरीके से जन विरोधी नीतियों पर काम किया गया है ये भी बताने की कोशिश की गई है. 

योगी का संघर्ष भी बताया गया
इस किताब में सपा और बसपा सरकार में किस तरह से काम नहीं हुए हैं उनको दर्शाने की कोशिश की गई है साथ ही योगी सरकार की उपलब्धियों को ऊपर रखा गया है. आपको बता दें इस किताब में योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को भी दर्शाया गया है कि किस तरह से संघर्ष कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां तक पहुंचे हैं.

फ्रंट कवर पर मोदी योगी की तस्वीर
इस किताब के फ्रंट कवर पर मोदी और योगी की तस्वीर है. यह तस्वीर उस दौरान की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कंधे पर हाथ रखते हुए बातचीत की थी.

इस किताब को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनाव में जन जन तक अपनी बातों को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है क्योंकि उसे पता है कि कोरोना वैश्विक महामारी में जनसभाएं और रैलियां स्थगित है. ऐसे में जन-जन तक सरकार की नीतियों और विचारो को पहुंचाने के लिए सोशल प्लेटफार्म और किताब एक बेहतर जरिया है. 

ये भी पढ़ें:

Saints Appealed Make Yogi CM: संतो ने भरी हुंकार, योगी की बने सरकार, कहा- मंदिर बनने देना चाहते हैं तो मोदी-योगी की जोड़ी बनाए रखें

Uttarakahnd Election 2022: बीजेपी ने निकाले गए हरक सिंह रावत कांग्रेस में जाएंगे, कांग्रेस के किस काम आएंगे?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget