एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा बोले- कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए चार लाख स्वयंसेवक तैयार करेगी बीजेपी

जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे एहसास है कि पिछले डेढ़ साल से उन डॉक्टरों के परिवारों की स्थिति क्या रही होगी, जो हर दिन कोरोना वायरस वार्ड से होकर वापस आते हैं.

JP Nadda on Coronavirus Third Wave: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना वायरस से निपटने में चिकित्सकों के योगदान की रविवार को सराहना की और कहा कि बीजेपी संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार करेगी. नड्डा ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरे परिवार में कई चिकित्सक हैं, इसलिये मुझे पता है कि चिकित्सकों की व्यथा क्या होती है. जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम चिकित्सक करता है. कोरोना वायरस के बीच आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं.''

इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ''मुझे एहसास है कि पिछले डेढ़ साल से उन चिकित्सकों के परिवारों की स्थिति क्या रही होगी, जो हर दिन कोरोना वायरस वार्ड से होकर वापस आते हैं.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार कर रही है. नड्डा ने कहा कि सरकार ने 2017 में स्वास्थ्य नीति बनाई, जिसके तहत 45 साल के ऊपर के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा, ''80 हजार गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं और 2022 तक हम डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र बना लेंगे.''

योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया

इस बीच, बीजेपी ने 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की. होटल ताज विलास में संगठनात्मक बैठक में नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को कहा.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने बताया कि आगरा में एसएन मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशैलिटी बनाया जा रहा है. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बनेगी 'सपा-महान दल' की सरकार, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget