एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP सांसद Subrat Pathak बोले- टोपी लगाकर घूमने वाले नेताओं में परिवर्तन आया

Subrat Pathak on Opposition Leaders: बीजेपी सासंद सुब्रत पाठक ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री टोपी लगाए घूमते थे और अब सब मंदिर मंदिर जा रहे हैं. 

BJP Prabuddh Sammelan in Kannauj: कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत (Subrat Pathak) पाठक ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. यहां आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सुब्रत पाठक से पत्रकारों ने शिवसेना (Shiv Sena) को लेकर सवाल पूछा. बीजेपी सांसद ने कहा कि शिवसेना अब सिर्फ सोनिया सेना बनकर रह गई है. वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष (Manish Sisodia) सिसोदिया के राम मंदिर दर्शन पर उन्होंने कहा कि ये निश्चित रूप से बड़ा परिवर्तन है.

उन्होंने कहा ये लोगों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि तमाम मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री टोपी लगाए घूमते थे और अब सब मंदिर मंदिर जा रहे हैं. परिवर्तन आया है अच्छा है. बीजेपी सांसद ने अब्बाजान को लेकर सियासत गर्माने पर कहा कि अब्बाजान उनकी संस्कृति है. उनकी संस्कृति के आधार पर उनको अब्बाजान कहा गया है.

वहीं, उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का जो बौद्धिक वर्ग समाज की चिंता करता है, देश की चिंता करता है. आने वाली पीढ़ी और चिंता करती है कि हमारे देश का किस तरह निर्माण हो. देश किन चीजों में आगे बढ़े. शहर के बारे में सोचता है और हम उनसे आगे के रोड मैप के बारे में सुझाव ले रहे हैं.

बता दें कि बीजेपी प्रदेश भर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन कर रही है. कन्नौज में भी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था. सुब्रत पाठक का स्वागत बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता और जिलाध्यक्ष बीजेपी अवधेश कटियार ने किया. इस दौरान सांसद ने मंच से सम्बोधन के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया. इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Aligarh Visit: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- पहले गुंडे-माफियाओं की चलती थी, अब सलाखों के पीछे हैं

Aligarh: डिफेंस कॉरिडोर के साथ राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का तोहफा सोने पे सुहागा- योगी आदित्यनाथ

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget