एक्सप्लोरर

गोरखपुर को मिली सौगात तो गदगद हुए BJP सांसद रवि किशन, पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Gorakhpur News: बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज का दिन गोरखपुर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

Gorakhpur Link Expressway: यूपी में पूर्वांचल को रफ़्तार देने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज सीएम योगी ने उद्घाटन कर जनता को सौंप दिया. वहीँ इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि आज गोरखपुर के विकास को एक नई रफ्तार देने वाले दो बड़े तोहफे क्षेत्र को मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस (गोरखपुर से पटना) और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की ऐतिहासिक सौगात मिली है.

सांसद रवि किशन शुक्ला ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज का दिन गोरखपुर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस से जहां आम यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक प्रगति के नए रास्ते मिलेंगे.

गोरखपुर-पटना वन्दे भारत पूर्वांचल की पहली हाई-स्पीड ट्रेन

गौरतलब है कि गोरखपुर से पटना के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वांचल की पहली हाई-स्पीड ट्रेन होगी जो सीवान, छपरा होते हुए बिहार की राजधानी से जोड़ेगी. वहीं 91.35 किमी लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे आज़मगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ेगा.

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह सब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के ‘सशक्त उत्तर प्रदेश’ के विजन का परिणाम है. आने वाला समय गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल के लिए सुनहरे अवसरों की बौछार लेकर आने वाला है.

उन्होंने इन विकास परियोजनाओं को युवाओं के लिए रोज़गार, व्यापारियों के लिए नए बाज़ार और यात्रियों के लिए सुविधा की नई क्रांति बताया. रवि किशन ने अंत में कहा कि अब गोरखपुर सिर्फ पूर्वांचल की पहचान नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के विकास का प्रवेश द्वार बन चुका है.

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

यहां बता दें कि सीएम योगी का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे समय में अंतरष्ट्रीय मानकों पर बनाया गया. ये तकनीक अब प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे पर भी अपनाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget