एक्सप्लोरर

BJP सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, गोरखपुर में की ये खास ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग

BJP MP Ravi Kishan: बीजेपी सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में एनसीसी एयर विंग का प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग है. उन्होंने ये मुद्दा लोकसभा में उठाया और कहा कि इससे हजारों छात्रों का फायदा होगा.

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने नियम 377 के अंतर्गत संसद में गोरखपुर में एनसीसी वायु स्कंध (Air Wing) प्रशिक्षण प्रारंभ करने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख शैक्षणिक एवं सैन्य केंद्र है. लेकिन यहां केवल NCC थलसेना स्कंध का प्रशिक्षण उपलब्ध है, जबकि वायु स्कंध (Air Wing) का कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है.

सांसद ने बताया कि वर्तमान में एनसीसी एयर विंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को वाराणसी जाना पड़ता है. आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अधिकांश विद्यार्थियों के लिए वहां तक पहुंचना कठिन हो जाता है. 

ऐसे में गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर में यह प्रशिक्षण न होना युवाओं के अवसरों को सीमित करता है. गोरखपुर भारतीय वायुसेना का एक अहम केंद्र है. यहां वायुसेना से संबंधित आवश्यक संसाधन और आधारभूत सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं. इस वजह से एनसीसी एयर विंग की स्थापना यहां सहज और व्यावहारिक होगी.

बीजेपी सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा

रवि किशन ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया कि गोरखपुर के विश्वविद्यालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में NCC वायु स्कंध का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि युवाओं को रक्षा क्षेत्र में और अधिक अवसर मिल सकें तथा उनमें देशसेवा की भावना और सशक्त हो.

सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल के युवाओं में राष्ट्र रक्षा को लेकर गहरी निष्ठा है. यदि उन्हें अपने ही शहर में वायु स्कंध का प्रशिक्षण उपलब्ध होगा तो निश्चित रूप से बड़ी संख्या में कैडेट्स तैयार होंगे, जो भविष्य में देश की सुरक्षा और गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे.

सांसद की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर दिलाना और पूर्वांचल को रक्षा प्रशिक्षण की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाना है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन लगातार गोरखपुर के विकास से जुड़ी पहल के लिए संसद से लेकर मंत्रियों तक को पत्र लिखते रहते हैं. इसके क्रियान्वयन की वजह से ही गोरखपुर हवाई अड्डे पर कोई अन्य सुविधाएं मिल पा रही है. 

UP Weather: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 22 अगस्त से जमकर बरसेंगे बदरा, जानें- IMD अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget