एक्सप्लोरर

'मैं झुककर जरूर चलता हूं, लेकिन जो अपराध करते हैं, उनको मैं छोड़ता भी नहीं'

सांसद हरीश द्विवेदी ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास में घोटाला हुआ है, उसकी जांच होने पर सच सबके सामने आ जायेगा। इतना ही नहीं, उनके द्वारा सरेआम हमारी बहनों से कहा जा रहा है कि मोदी को वोट दोगे तो पीएम आवास की दूसरी किस्त नहीं दी जाएगी। जो हमारे वोटरों को धमकी और भड़काने वाली बात है।

बस्ती, एबीपी गंगा। बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक में बीजेपी प्रत्याशी और सांसद हरीश द्विवेदी ने बनकटी नगर पंचायत के अध्यक्ष को खुले मंच से खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने साफ तौर पर धमकी दी की अगर मैंने श्रीकृष्ण की तरह चक्र उठा लिया तो उनका क्या होगा आप अंदाजा नहीं लगा सकते। दरअसल, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की रैली में आम जनता को आने से रोकने का आरोप है और जब सांसद यहां भाषण देने आए तो वो उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए चेयरमैन वेदकला और उनके प्रतिनिधि व सपा नेता गजानन पाल को खुले मंच से धमकी दे डाली।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि महाभारत में श्री कृष्ण ने कब चक्र उठाया था ये सबको पता है और मुझे भी इसलिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं, इसलिए इस बात को सार्वजनिक मंच से कह रहा हूं, क्योंकि आज इस जनसभा में आने के लिए यहां के चेयरमैन ने लोगों को रोका है, जो कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है। सांसद ने यहां तक कह डाला कि किसी की कितनी गलती माफ होती है इसकी एक सीमा होती है और मैं जब गलती माफ करूंगा तो सबको पता है तब क्या होगा, इसीलिए मैंने पहले ही यहां के रहने वाले सांसद जगदम्बिका पाल जी से निवेदन कर लिया है कि अब हस्तक्षेप ना करिएगा, क्योंकि पानी सिर से ऊपर जा चुका है।

सांसद हरीश द्विवेदी ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास में घोटाला हुआ है, उसकी जांच होने पर सच सबके सामने आ जायेगा। इतना ही नहीं, उनके द्वारा सरेआम हमारी बहनों से कहा जा रहा है कि मोदी को वोट दोगे तो पीएम आवास की दूसरी किस्त नहीं दी जाएगी। जो हमारे वोटरों को धमकी और भड़काने वाली बात है।

वहीं, सांसद ने अपने वोटरों में जोश भरते हुए कहा कि यदि आप मोदी को वोट दोगे तो दूसरी किस्त भी आएगी और प्रधानमंत्री आवास भी बनेगा। सांसद ने वहां मौजूद लोगों से निवेदन किया कि आप मेरी मोदी सरकार बनाने में मदद करिए और अगर मदद ना कर पाइए तो न्यूट्रल हो जाइए, लेकिन अगर इस स्तर का विरोध होगा तो हम को जानने वाले लोग जानते हैं कि मैं झुककर जरूर चलता हूं, लेकिन ऐसे लोग जो घोर अनुशासनहीनता और अपराध करते हैं, उनको मैं छोड़ता भी नहीं हूं। अंत में सांसद ने कहा कि इतना जरूर याद रख ले यहां के चेयरमैन अगर किसी गरीब का मकान इसलिए रोकेंगे की वो मोदी को वोट न दे और उनकी किस्त नहीं जाएगी तो वह अपने बारे में समझ ले की मैं उनके साथ क्या करूंगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget