एक्सप्लोरर

'मेरे पास और भी काम, मैं अब संन्यास ले रहा हूं' WFI सस्पेंशन के बाद BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद यह टिप्पणी की. इससे पहले खेल मंत्रालय ने WFI को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था.

Brij Bhushan Sharan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को यहां कहा कि उनका अब इस खेल से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उनके पास कई अन्य जिम्मेदारियां हैं जिनमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मैं अब कुश्ती से संन्यास ले रहा हूं.

बृजभूषण ने BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद यह टिप्पणी की. इससे पहले खेल मंत्रालय ने WFI को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था. WFI के निलंबन का आधार ‘उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नोटिस दिए बिना’ अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की ‘जल्दबाजी में की गई घोषणा’ बताया गया है.

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: अगर डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो किसे चुनेगी यूपी की जनता? चौंका देगा सर्वे का आंकड़ा

कैसरगंज से BJP के मौजूदा सांसद हैं बृजभूषण
मंत्रालय ने साथ ही कहा कि नई संस्था ‘पूरी तरह से पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण’ में काम कर रही थी जो राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुरूप नहीं है. WFI के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें बृजभूषण के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

बृजभूषण ने पीटीआई से कहा,‘‘भारत में कुश्ती के संबंध में जो कुछ भी करना है वह निर्वाचित संस्था करेगी. मेरा अब इस खेल से कोई लेना-देना नहीं है. मेरी अन्य जिम्मेदारियां भी हैं, जिन पर मुझे ध्यान देना है. मैं अब इस खेल की राजनीति से दूर रहूंगा.’’ बृजभूषण उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से BJP के मौजूदा सांसद हैं.

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित देश के चोटी के पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था.

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद बजरंग ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार सरकार को वापस लौटा दिया था. इससे पहले गुरुवार को साक्षी मलिक ने इसी कारण से कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
UP News: 'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम
'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget