एक्सप्लोरर

UP News: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में लगे 'दबदबा' वाले होर्डिंग-पोस्टर हटे, समर्थक भी दिखे निराश

Gonda News: डब्ल्यूएफआई के चुनाव में बृजभूषण के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. संजय सिंह ‘बबलू’ के निर्वाचन के बाद सांसद के खेमे में उल्लास का माहौल था.

Brij Bhushan Sharan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों में निराशा छा गयी है और उनके समर्थन में लगाये गये 'दबदबा' वाले पोस्टर व होर्डिंग हटा दिये गये हैं. 'दबदबा’ का दावा कर खुशियां मनाने वाले बृजभूषण के समर्थकों की आवाज उस समय कमजोर पड़ गई, जब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया और व्यवस्था संचालन के लिए इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन को नयी संस्था गठित करने का निर्देश दिया.

सरकार के इस फैसले के बाद जगह-जगह लगाए गए ‘दबदबा’ वाले पोस्टर और होर्डिंग उतारे जाने लगे. चार पहिया वाहनों से भी ’दबदबा’ वाले स्टीकर हटा दिए गए हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को दिल्‍ली में कहा था कि उन्होंने इस खेल से संन्यास ले लिया है क्योंकि उनके पास कई अन्य जिम्मेदारियां हैं जिनमें अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भी शामिल है.

बृजभूषण ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद यह टिप्पणी की. इससे पहले खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई की नवनिर्वाचित संस्था को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था. सिंह के करीबी लोगों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ पर कब्ज़ा करने के बाद कुछ प्रमुख पहलवानों द्वारा अपना विरोध फिर से शुरू करने के बाद उत्पन्न हुए संकट को कम करने के लिए नड्डा ने सिंह को एक बैठक के लिए बुलाया था.

संजय सिंह ने बड़े अंतर से दर्ज की थी जीत

डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें बृजभूषण के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. संजय सिंह ‘बबलू’ के निर्वाचन के बाद सांसद के खेमे में उल्लास का माहौल था. बृजभूषण शरण सिंह और उनके गोंडा सदर सीट से विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों के समक्ष स्वयं ‘दबदबा तो था, है और रहेगा' का नारा बुलंद किया था. इतना ही नहीं, ‘दबदबा’ को लेकर बैनर और पोस्टर गाड़ियों समेत क्षेत्र में कई स्थान पर लगवाए गए थे.

अयोध्या में दिया था दबदबा तो है का नारा

अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के साथ दो दिन पूर्व अयोध्या पहुंचे थे और हनुमान गढ़ी में माथा टेककर आशीर्वाद लिया था. इस दौरान साधु-संतों व समर्थकों की उपस्थिति में बृजभूषण ने अपने सम्बोधन के दौरान जोश में आकर कहा था, ‘‘दबदबा तो है, दबदबा तो रहेगा, ये तो भगवान ने दे रखा है. बजरंग बली की जय.’’ ब्रजभूषण छह बार के सांसद हैं और उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक हैं.

समर्थकों में दिखी निराशा

स्थानीय लोग इस मुद्दे पर बोलने में संयम बरत रहे हैं, लेकिन सिंह के समर्थक निराश दिखे. सिंह के इस दावे के बाद कि वह कुश्ती को अलविदा कह रहे हैं, पहलवान गोंडा और पड़ोसी अयोध्या के अखाड़ों में दैनिक अभ्यास से दूर रहे. डब्ल्यूएफआई की नवनिर्वाचित संस्था के निलंबन का बचाव करते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को बाराबंकी में कहा था कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की कार्रवाई किसी के दबाव के कारण नहीं थी और उसने उचित प्रक्रिया का पालन किया.

Gorakhapur News: घायल युवक को देख बीजेपी सांसद रवि किशन ने रोका काफिला, एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget