एक्सप्लोरर

UP News: क्या BJP से निष्कासित होंगे बृजभूषण शरण सिंह? उनके बेटे का टिकट होगा वापस, ऐसे उठी मांग

UP News: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कहा कि बृजभूषण को जवाबदेह ठहराने के बजाय भाजपा ने उनके ‘कुकर्मों’ को लोकसभा टिकट से पुरस्कृत किया है.

UP News: दिल्ली की एक अदालत द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अन्य आरोप तय करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की. कांग्रेस ने उनके बेटे को गोंडा से दिए गए (भाजपा के) टिकट को भी वापस लेने की मांग की.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा के गोंडा से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया, जिन पर एक नाबालिग समेत पांच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आदेश पारित करते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के अपराध के मामले में पर्याप्त साक्ष्य है. अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप तय किए हैं.’’

क्या बोले कांग्रेस नेता
रमेश ने पोस्ट में कहा, ‘‘याद करें, यह वही बृजभूषण हैं जिन्होंने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम को कमज़ोर करने की मांग की थी, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और आतंकवाद से जुड़े टाडा एवं हत्या के मामलों में भी आरोपी है.’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बृजभूषण को जवाबदेह ठहराने के बजाय भाजपा ने उनके ‘कुकर्मों’ को लोकसभा टिकट से पुरस्कृत किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘बदनामी से बचने के लिए भले ही टिकट उनके बेटे को दिया गया, लेकिन बृजभूषण समेत सभी लोग जानते हैं कि यह टिकट इस बात का पुख्ता सबूत है कि मोदी-शाह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह) और पूरी भाजपा उनका पूर्ण रूप से समर्थन कर रही है.’’

रमेश ने कहा, ‘‘हाथरस, कठुआ और अंकिता भंडारी के मामलों से लेकर, प्रज्वल रेवन्ना, कुलदीप सेंगर, रामदुलार गौड़ और अब बृजभूषण सिंह को शरण देने तक, यह स्पष्ट है कि भाजपा बलात्कारियों की पसंद की पार्टी है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि महिला पहलवान न्याय की हकदार हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बृजभूषण के बेटे को मिले भाजपा के टिकट को तत्काल वापस लेने की मांग करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget