एक्सप्लोरर

UP News: संविधान के मुद्दे पर फिर बोले BJP सांसद अरुण गोविल, विपक्ष पर बरसे, कांग्रेस को घेरा

UP News: 18 वीं लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान सभी पार्टियों के नेता आज संसद भवन पहुंचे थे. जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी. आइए जानते है किसने क्या बोला.

UP News: 18 वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 11 बजे शुरू हुआ. लोकसभा चुनाव में जीते सभी सांसद आज संसद भवन में शपथ ग्रहण में पहुंचे थे. वहीं पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने आज लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली. पीएम मोदी ने विपक्ष के संविधान वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि कल 25 जून है, जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से परिचित हैं. जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिन है. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के वक्त विपक्ष के नेताओं ने संविधान की बुक दिखाते हुए दिखाई दिए.

पीएम मोदी पर विपक्ष ने भी जमकर हमला बोला. विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी संविधान बदलना चाहते है. इसलिए आज हम सब संविधान की बुक लेकर उनका विरोध कर रहे है. वहीं मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने विपक्ष के 'संविधान बदलने' के आरोपों पर कहा कि संविधान का हमेशा से आदर हुआ है. BJP ने हमेशा से संविधान का आदर किया है. संविधान का आदर जिसने नहीं किया वो है कांग्रेस. जिसने आपातकाल लगाकर संविधान का आदर नहीं किया था.

क्या बोली सांसद इकरा हसन
 समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने कहा कि बहुत उत्साह है और लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर बहुत गर्व हो रहा है. साथ में इस बात को लेकर हिचकिचाहट भी है कि हम अपने लोगों का प्रतिनिधित्व अच्छे से कर पाएं. हम चाहते हैं कि सरकार चाहे जो भी हो वह संविधान के अनुरूप कार्य करे. संविधान से ही हमें हर अधिकार मिलते हैं. चाहे सरकार या पार्टी कोई भी हो लेकिन संविधान सबसे ऊपर है.

अवधेश प्रसाद ने क्या कहा
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं फैजाबाद के देवतुल्य मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. हमारे एजेंडे अब तय होंगे. हमारे पास अयोध्या के लिए अच्छी योजनाएं हैं. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए पूरे देश में उनकी मर्यादा को कायम करूंगा और वहां के देवतुल्य मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. अयोध्या के लिए खास प्लान के सवाल पर अवधेश ने कहा कि हमारे पास प्लान है.

किशोरी लाल शर्मा ने क्या कहा
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि हमारे पार्टी के नेताओं ने जो कहा वह सही कहा है.  के. सुरेश को आज प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था. लेकिन किसी कारण वश ओ आज नहीं आ पाए. नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा यह रद्द होना चाहिए. इस पर सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए. बार-बार जो पेपर लीक हो रहे हैं. वह सरकार की विफलता है.

भाजपा सांसद रवि किशन ने क्या कहा
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि विपक्ष को अपना काम अच्छे से करना चाहिए और यहां की चिंता नहीं करनी चाहिए. क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का 5 साल का कार्यकाल बहुत शानदार रहेगा. विपक्ष बिल फाड़ने, हूटिंग करने जैसी बदमाशियां न करें और शालीनता से संसद का सम्मान करें. PM मोदी संविधान का बहुत सम्मान करते थे, हैं और रहेंगे, राहुल गांधी को अपनी पार्टी और विपक्ष की चिंता करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री योगी ने कभी हमारी नहीं सुनी...' अयोध्या में हार के बाद बीजेपी में रार, पूर्व सांसद ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget