एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने नए साल पर उत्तराखंड को दिया ये तोहफा

अनिल बलूनी ने राजनीति में एक नए तरह की मिसाल भी पेश की है. उन्होंने एलान किया है कि वो कभी किसी योजना का शिलान्यास या उद्घाटन खुद नहीं करेंगे.

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अपने गृह राज्य उत्तराखंड में विकास के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के लिए दिल्ली से दो जन शताब्दी ट्रेनों को मंजूर कराया है. एक साल पहले वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. लेकिन उसके बाद उत्तराखंड के विकास के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं.

अनिल बलूनी ने इस बार नए साल से पहले राज्य को बड़ी सौगात दी. अब उत्तराखंड को दिल्ली से जोड़ने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दो जन शताब्दी ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है. बलूनी इन दो ट्रेनों को चलवाने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे. इन दो ट्रेनों की खासियत यह है कि एक ट्रेन जो दिल्ली से टनकपुर जाएगी वो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि टनकपुर चम्पावत जिले का हिस्सा है और नेपाल बॉर्डर पर शारदा नदी के किनारे बसा है. दूसरी ट्रेन कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलेगी. यह पौड़ी जनपद का हिस्सा है और इस जिले को ही नहीं बल्कि रुद्रप्रयाग और चमोली को भी इसका फायदा मिलेगा.

बलूनी ने राज्य के लिए इस साल किए ये काम

* नैनी-दून एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करवाया. * आपदा प्रभावित राज्य को नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की अलग से एक बटालियन दिलवाई. * अपनी निधि से कोटद्वार और रामनगर के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू वार्ड बनवाये. * सेना और अर्द्ध सैनिक अस्पतालों में आम जनता को इलाज की सुविधा दिलवाई. * हजारों विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को केंद्र से नियमों में छूट दिलवाकर उनकी नौकरी बचाई. * केंद्र से मसूरी पेयजल योजना के लिए 187 करोड़ स्वीकृत कराये. * तीलू रौतेली और माधो सिंह भंडारी के स्मारकों को पुरातत्व विभाग से संरक्षित करवाया. * टनकपुर से बागेश्वर और करणप्रयाग रेल लाइन के लिए सर्वे को मंजूरी दिलाई. * नैनीताल के रामनगर में केंद्र से बस पोर्ट की स्थापना को मंजूरी दिलाई. * राज्य के लिए अलग से दूरदर्शन चैनल शुरू करवाया. * टाटा ट्रस्ट से बातचीत कर उत्तराखंड में एक कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्वीकृति दिलाई. * रामनगर के पास धनगढ़ी नाले पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से 28 करोड़ की लागत के पल का निर्माण शुरू कराया. यहां पर हर बरसात में कई लोगों की जान जाती थी. * सूचना प्रसारण मंत्रालय से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन को मंजूरी दिलवाई. * उत्तराखंड से छिन गए डॉप्लर रडार को फिर से प्रदेश में वापस मंगवाया, अब उन्हें लगाने का काम शुरू होगा.

अनिल बलूनी ने राजनीति में एक नए तरह की मिसाल भी पेश की है. उन्होंने एलान किया है कि वो कभी किसी योजना का शिलान्यास या उद्घाटन खुद नहीं करेंगे. धनगढ़ी नाले के पुल का शिलान्यास भी उन्होंने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से करवाया.

यह भी पढ़ें-

UP: सिंगापुर में रहने वाले व्यक्ति का 9 साल का बेटा हुआ किडनैप, अबतक कोई सुराग नहीं

गाजियाबाद में 'डांसिंग कार' का कटा 41 हजार रुपये का चालान, पुलिस ने सीज किया वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget