एक्सप्लोरर

Farrukhabad: बीजेपी सांसद ने की गाली-गलौज, तो JE ने वायरल किया ऑडियो  

Farrukhabad News: बिजली विभाग की जेई द्वारा जितेंद्र, दल सिंह,सजीवराम मौजी लाल व राम रहीस सहित अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का मामला कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया था.

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत बिजली विभाग के जेई को गाली देते सुनाई दे रहे हैं. वही ऑडियो में बिजली विभाग का जेई कह रहा है कि आप मुझे धमकी दे रहे हैं. अब विद्युत विभाग के जेई ने सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ थाना अमृतपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया है. दरअसल मामला बीते 19 जुलाई का है, बताया जा रहा है कि कायमगंज क्षेत्र के नगला बसूला गांव का बिजली का ट्रांसफर कुछ ग्रामीण खोलकर दूसरे गांव ले गए थे. 

इस मामले में बिजली विभाग की जेई द्वारा जितेंद्र, दल सिंह,सजीवराम मौजी लाल व राम रहीस सहित अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का मामला कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया था. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत से कर दी थी. जब बीजेपी सांसद  ने जेई होरीलाल से फोन पर बात की तभी फोन पर सांसद उत्तेजित हो गए और उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. विद्युत विभाग का जेई  लगातार फोन पर उनसे कह रहा है कि आप मुझे धमका रहे हैं. अब पीड़ित जेई ने बीते दिन थाना अमृतपुर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया जिसमें घटना का विवरण लिखते हुए सांसद के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा इन्होंने मुझे फोन पर धमकी दी और गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है. प्रार्थना पत्र पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

सांसद का गाली-गलौज से इंकार

इस मामले में जेई होरीलाल का कहना है कि 10.47 पर मैं अपने कर्मचारियों के साथ जा रहा था. तभी सांसद मुकेश का फोन आया कि साले तुम काम नहीं कर रहे हो, मां-बहन की गाली दी और मारने की धमकी दी, इससे मैं बहुत हताहत हूं, और हमारा माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि मेरी जानमाल की रक्षा की जाए, सांसद मुझे जान से मार देगा. वहीं बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे हाथ पैर तो ये अधिकारी ही है, अधिकारी जब हमारी जनसमस्याओं का हमारे लोगों की समस्याओं का हमारे किसानों की समस्याओं का, हमारे आम जनमानस की समस्याओं को नहीं सुनेंगे तो कौन सुनेगा. सांसद ने गाली-गलौज से इंकार किया है.

ये भी पढ़ें:

UP News: लखनऊ पहुंची मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्तार अंसारी के गुर्गे उमेश और राजन सिंह के फ्लैट किए गए कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget