एक्सप्लोरर

एटा में बीजेपी विधायक संजीव दिवाकर के घर पर हुई तोड़फोड़, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना को दोबारा कराने की मांग पूरी नहीं होने नाराज ग्रामीणों ने जलेसर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव दिवाकर के घऱ पर तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने इस सिलसिले में महिला-पुरुष समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दोबारा मतगणना कराने की मांग पूरी नहीं होने से नाराज कुछ लोगों ने जलेसर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव दिवाकर के सासनी रोड स्थित आवास पर सोमवार को कथित तौर पर तोड़फोड़ और हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में महिला-पुरुष समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बीजेपी विधायक संजीव दिवाकर के घर पर हुई तोड़फोड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार जलेसर क्षेत्र के बीजेपी विधायक संजीव दिवाकर के सासनी रोड स्थित आवास पर आज दोपहर ग्राम बारह समसपुर से दो ट्रैक्टरों में भरकर आए दर्जनों महिलाओं-पुरुषों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें विधायक व उनके परिजन बाल बाल बचे.

नाराज भीड़ ने विधायक के आवास और कार्यालय में रखे सामान की जमकर तोड़फोड़ की और तोड़फोड़ करने से मना करने आए एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया.

विधायक और उनका परिवार है कोरोना संक्रमित

विधायक दिवाकर ने फोन पर बताया, ' मैं और मेरे माता-पिता और पत्नी कोरोना संक्रमित हैं और सभी आइसोलेशन में हैं. ग्राम समसपुर के मजरा नगला बेल टीकरी निवासी ज्ञान सिंह जिसकी पत्नी रजनी देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही थी और वह चुनाव हार गई. वे लोग मुझसे दोबारा मतगणना करवाने के लिए दबाव बना रहे थे. जब मैंने उन्हें यह समझाया कि नतीजा कल घोषित हो चुका है तो आज फिर से गिनती नहीं हो सकती.'

विधायक ने कहा, 'मेरे मना करने पर वे लोग बौखला गये और आज दोपहर दो ट्रैक्टर में भरकर आये महिला व पुरुष मेरे घर में जबरन घुस आये और घर और कार्यालय में तोड़फोड़ की, उस समय में मैंने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया जिससे मैं और मेरा परिवार बाल-बाल बच गया.'

विधायक के पड़ोसी को बुरी तरह पीटा

उन्होंने कहा, 'इस बीच मेरे पड़ोसी राजकिशोर ने उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन लोगों की उपद्रव करने की सूचना मेरे द्वारा थाना पुलिस को दी गई और पुलिस के आने पर यह लोग भाग गए.'

इस सिलसिले में ज्ञान सिंह और उसके परिवार समेत 50 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है. जलेसर थाना के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना में 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. उसमें पहचान में आए लोगों सहित अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. थाना प्रभारी ने कहा, 'अभी मैं मतगणना में ड्यूटी कर रहा हूं, विधायक और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा.'

 

इसे भी पढ़ेंः
राजस्थान: कूड़ा उठाने वाले वाहन में सांप्रदायिक ऑडियो चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

 

Corona vaccination: 18-44 आयुवर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को मिली पहली खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget