एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा ने माफियाओं को आगे बढ़ाया', अतीक अहमद को लेकर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने साधा निशाना

UP Politics: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि सपा ने हमेशा माफियाओं को बढ़ावा दिया है. एक बार माफिया सांसद या विधायक हो जाता है तो पुलिस बैकफुट पर आ जाती है.

Atiq Ahmed News: लखनऊ की सरोजनीनगर (Sarojininagar) से बीजेपी (BJP) विधायक और ईडी के अधिकारी रहे डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwer Singh) ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के मामले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि माफियाओं ने राजनीति का हमेशा दुरुपयोग किया. सपा ने माफियाओं को बढ़ावा दिया. अतीक, मुख्तार और उनके परिवार के सदस्यों को गाजीपुर, रामपुर, आजमगढ़, प्रयागराज से टिकट दिया. हर जगह माफियाओं को आगे बढ़ाया. माफिया एक बार सांसद, विधायक हो जाता है तो पुलिस बैकफुट पर आ जाती है. इसी का नतीजा प्रदेश को भुगतना पड़ा.

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अतीक के खिलाफ शासन प्रशासन लगातार कार्रवाई करता रहा है. मैं जब प्रयागराज में तैनात था तब अतीक को गिरफ्तार किया था. गैंगस्टर और एनएसए भी लगाया था लेकिन एक अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आता. विनाश काले विपरीत बुद्धि. अब अतीक के खिलाफ योगी आदित्यनाथ की सरकार कार्रवाई कर रही है. ऐसे अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.

अतीक के खिलाफ ईडी एक्टिव हुई

अतीक के खिलाफ कार्रवाई में ईडी के पीछे रहने के सवाल पर राजेश्वर सिंह ने कहा कि ईडी के पास बहुत सारे केस रहते हैं. अतीक पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का केस है. इसमें बहुत काम करना होता है इसलिए थोड़ा समय लगता है. ईडी ने ही अतीक की 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी. जल्द और कार्रवाई भी होगी. उन्होंने कहा कि अपराधी कितने दिन भागेंगे. एसटीएफ बहुत एडवांस एजेंसी है. लोकल पुलिस भी लगी है.

राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ खुद अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को मॉनिटर कर रहे हैं तो इन अपराधियों को जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. दरअसल उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके परिवार का नाम सामने आने के बाद ईडी एक बार फिर से एक्टिव हो गई है. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने प्रयागराज और लखनऊ समेत आधा दर्जन शहरों में अतीक की सौ करोड़ से ज़्यादा की संपत्तियों का पता लगाया है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई भी हो सकती है.

दरअसल राजनीति में आने से पहले राजेश्वर सिंह ने ही ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर रहते हुए अतीक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई शुरू की थी. जिसके बाद उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में एंट्री कर ली. उनके हटने के बाद ईडी ने अतीक के खिलाफ कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget