एक्सप्लोरर

'ओवैसी को संभल की चिंता है तो रिकॉर्ड चेक करें', बीजेपी विधायक ने AIMIM चीफ को सुनाई खरी-खरी

UP News: बीजेपी विधायक राजीव गुंबर ने कहा विपक्ष का काम शोर मचाना है लेकिन जनता ने घर बैठा दिया, विपक्ष की खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है और विवाद ही पैदा करेंगे.

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बीजेपी विधायक राजीव गुंबर (Rajeev Gumber) ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर निशाना साधा है. मेरठ में पंजाबी समाज के लोहड़ी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीजेपी विधायक राजीव गुंबर ने असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी बयानवीर व्यक्ति हैं कर्मवीर नहीं. उन्होंने कहा कि ओवैसी का काम बयानों को देकर विवादों को पैदा करना है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि ओवैसी को संभल की चिंता है तो वहां आकर रिकॉर्ड चेक करें. पता नहीं भगवान ने कौन सी दूरदृष्टि दी है जो हैदराबाद से वक्फ की जमीन दिख रही है वक्फ का बोर्ड ही इल्लीगल निकला. इसके साथ बीजेपी विधायक ने सीओ अनुज चौधरी के गदा लेकर चलने पर कहा जो जिस धर्म में पैदा हुआ उसमें आस्था होती है, सीओ हो, एसएसपी हो, डीआईजी हो, मुख्यमंत्री हो और चाहे विधायक हो वो गदा लेकर भी जाएगा और त्रिशूल लेकर भी.

विपक्ष का काम शोर मचाना- बीजेपी विधायक

बीजेपी नेता ने कहा कि मुस्लिम नमाज पढ़ते हैं हमने तो कभी एतराज नहीं किया. विपक्ष का काम शोर मचाना है लेकिन जनता ने घर बैठा दिया, विपक्ष की खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है और विवाद ही पैदा करेंगे. इसके अलावा बीजेपी विधायक राजीव गुंबर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया.

अखिलेश सीएम थे तब क्यों नहीं आया ये सपना

बीजेपी विधायक ने अखिलेश यादव के सीएम आवास की खुदाई वाले बयान पर कहा अखिलेश को स्वप्न आया कि पांच कालीदास मार्ग के नीचे भी मंदिर है. जब अखिलेश सीएम थे तब क्यों नहीं आया ये सपना, सबूत दे तों बाबा वहां भी मंदिर बनवा देंगे. 

CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 'बाबू जी' को ऐसे किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget