एक्सप्लोरर

बकरीद को लेकर दिए बेतुके बयान से पलटे बीजेपी विधायक, बोले- मैंने नहीं कही बच्चों की कुर्बानी की बात

बकरीद पर बच्चों की कुर्बानी देने की बात करने वाले बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एबीपी न्यूज पर सफाई देते हुए कहा कि जान से बड़ा कोई धर्म नहीं है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसे लेकर बवाल भी बढ़ता जा रहा है. एक तरफ जहां मुस्लिम समाज बकरीद के मौके पर विशेष छूट की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी के नेता बकरीद को लेकर मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं.

हाल ही में गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद को लेकर था कि इस साल कोई भी कुर्बानी न दें और अगर कुर्बानी देनी ही है तो बकरों की नहीं अपने बच्चों की दें. अब विधायक नंदकिशोर ने एबीपी न्यूज़ पर अपने बयान को लेकर सफाई दी है. आइये जानें कि नंदकिशोर ने क्या कुछ कहा है.

मैंने बच्चों की कुर्बानी देने की बात नहीं की- विधायक नंदकिशोर गुर्जर एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में नंदकिशोर ने कहा, 'मेरी बात को सही तरह से दिखाया नहीं गया है. मैंने सिर्फ लोनी के संबंध में बयान दिया था, जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मेरा समर्थन किया था. पढ़ा-लिखा मुसलमान कुर्बानी के बजाय बकरे की कीमत निकालकर गरीबों को दे दे, मैंने अपने पूरे बयान में यही कहा था. मैंने बच्चों की कुर्बानी देने की बात नहीं की.

उन्होंने आगे कहा कि अपने बच्चों की कुर्बानी कोई नहीं देता है, सभी को अपना बच्चा प्रिय होता है. मैं हिंदू और मुसलमान दोनों का नेता हूं. मैंने लोनी को लेकर बयान दिया था. मैं लोनी को दिल्ली का मरकज़ नहीं बना सकता हूं. मैं सिर्फ यही जानता हूं कि लोनी की स्थिति देश से अलग है. इसलिए मैं यहां सड़क पर मांस फैलने नहीं दे सकता हूं. जान से बड़ा कोई धर्म नहीं है, इसलिए लोनी में कुर्बानी नहीं होने दे सकता.

कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चों की दें- नंदकिशोर गुर्जर

बता दें कि पहले नंदकिशोर ने कहा था कि कोरोना को देखते हुए इस साल कुर्बानी न दें. और अगर कुर्बानी देनी ही है तो बकरों की नहीं अपने बच्चों की दें. इसके साथ ही उन्होंने कुर्बानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.

उन्होंने कहा था, 'जिस तरह कोरोना को लेकर लोगों ने सरकार के नियमों का पालन किया और मस्जिद और मंदिरों में पूजा तक नहीं की. वैसे ही इस बार बकरीद पर कोई भी कुर्बानी ना दें, क्योंकि इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है. पहले सनातन धर्म में भी बलि दी जाती थी. लेकिन अब सिर्फ नारियल फोड़ कर चढ़ाया जाता है. वैसे ही मुसलमान भी अब कुर्बानी ना दें. अगर कुर्बानी देनी ही है तो बकरों की नहीं अपने बच्चों की दें.'

यह भी पढ़ें- 

Ram Mandir: अयोध्या में भूमि पूजन से पहले राजनीति तेज, मोदी सरकार और विपक्ष आमने सामने | बड़ी बातें

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए रतन टाटा, मुकेश अंबानी सहित उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों को निमंत्रण मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget