एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने पेन से खोद डाली सड़क, नेता जी ने अपनी ही सरकार के सिस्टम पर उठाए सवाल

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर के स्थानीय लोगों की शिकायत पर सड़क की क्वालिटी का निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी विधायक चेतराम ने जेई और ठेकेदार पर जमकर भड़के. पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया.

Shahjahanpur News Today: शाहजहांपुर में बीजेपी विधायक चेतराम ने अपनी सरकार में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी विधायक जेई और ठेकेदार पर जमकर भड़के. इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर खिलवाड़ करने पर जेई और ठेकेदार को जेल तक भेजने की धमकी दे डाली. फिलहाल बीजपी विधायक चेतराम की धमकी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. 

दरअसल पुवायां थाना क्षेत्र में तहसील पुवायां को लखीमपुर जिले से जोड़ने वाली लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है. पीडब्ल्यूडी की यह सड़क 32 करोड़ रुपए के बजट से बनाई जा रही है. आज सोमवार (27 मई ) को बीजेपी विधायक चेतराम स्थानीय लोगों की शिकायत पर अचानक सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए. सड़क निर्माण में गुणवत्ता में खामियां देखकर बीजेपी विधायक भड़क उठे. सड़क में मौरंग की जगह मिट्टी डाले और तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने ठेकेदार और जेई को जमकर फटकार लगाई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP Ganga (@abpgangatv)

ठेकेदार पर भड़के बीजेपी विधायक चेतराम 

विधायक चेतराम ने कहा कि योगी सरकार सड़क के निर्माण में गुणवत्ता के मामले में जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करेगी. सड़क की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जेई को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली. ग्रामीणों का भी आरोप है कि जय और ठेकेदार मिलकर सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहे हैं. पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का गृह जनपद भी शाहजहांपुर है. फिलहाल बीजेपी विधायक ने मामले की शिकायत शासन में करने की बात कही है.

चेतराम ने लगाई जेई को फटकार 

दरअसल बीजेपी विधायक चेतराम आज शाहजहांपुर पहुंचे. ग्रामीणों के शिकायत पर वो आज सड़क देखने के लिए गए थे, जहां उन्होंने सड़क क्वालिटी की जांच की. क्वालिटी सही नहीं पाए जाने पर पर बीजेपी विधायक चेतराम भड़क गए. उन्होंने कहा की सीएम योगी के कार्यकाल में सड़क की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा. सड़क की क्वालिटी चेक करने के दौरान चेतराम ने पेंसिल से ही सड़क को उखाड़ दिया. जबकि ये सड़क बिल्कुल नई बनाई गई है. जिसके उन्होंने ठेकेदार और जेई को जमकर फटकार लगाई.

ये भी पढ़ें: मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget