एक्सप्लोरर

UP Politics: भारत जोड़ो यात्रा के बाद यूपी में BJP का मास्टर स्ट्रोक! बेकार हो जाएगा विपक्ष का सारा प्लान

बीजेपी (BJP) ने यूपी में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) खत्म होने के बाद एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है. इससे विपक्ष को सीधे तौर पर घेरने का प्रयास पार्टी कर रही है.

UP News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर बीजेपी (BJP) ने देशभर में बीते कुछ दिनों से अपनी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसबीच पार्टी की तैयारियों की समीक्षा और संगठन के कामों की तेज करने का प्रयास हो रहा है. लेकिन अब यूपी में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) खत्म होने के बाद बीजेपी ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है. जिसने बीजेपी के विरोधियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. बीजेपी की अगर ये चाल कामयाब हुई तो विपक्ष का सारा प्लान फेल हो सकता है. 

दरअसल, ये पूरी कहानी की शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान से हुई है. जिसमें उन्होंने कहा, "राहुल बाबा, सबरूम से सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा." उनका ये बयान त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए आया है. इस बयान के जरिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है. 

UP Politics: 'अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का राहुल गांधी को भी मिलेगा निमंत्रण', देवेंद्र फडणवीस का बयान

क्या बोले चंपत राय?
अभी बात यहीं खत्म नहीं होती, अमित शाह के इस बयान के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक और बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा, "मंदिर का निर्माण समय पर पूरा होगा और 2024 के जनवरी महीने में इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. राम मंदिर के लिए समारोह 2023 के दिसंबर में शुरू होंगे और 2024 में मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक जारी रहेंगे."

इन दोनों के बयान से स्पष्ट है कि राम मंदिर को लेकर तैयारी काफी तेजी से चल रही है. मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में तय है. हालांकि इस बीच ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके करीब तीन महीने के अंदर ही लोकसभा चुनाव पूरे देश में कराएं जाएंगे. ऐसे में बीजेपी फिर से राम मंदिर का उद्घाटन कर विपक्षी के तमाम प्लान को फेल कर सकती है. 

वहीं इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान से बाकी कसर पूरी कर दी. उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा. राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा." यानी बीजेपी सीधे तौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी को राम मंदिर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget