एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP नेताओं के बयानों से यूपी में खड़ी की नई मुश्किलें, तल्ख हो रहे तेवर

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और बीजेपी के बदलापुर विधानसभा सीट से विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के बयान ने पार्टी के लिए मुसीबत बढ़ा रखी है. दोनों के बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की हार के बाद से पार्टी की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीजेपी नेताओं के बयान हर दिए पार्टी के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं. अब ताजा बयान वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का है. दोनों के बयान के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और विरोधी को बीजेपी के खिलाफ मौका दे दिया है. 

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का बयान कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान आया है. उन्होंने अपने बयान में अपनी ही सरकार में अफसरों के कामकाज पर नाराजगी जताई है. पूर्व मंत्री ने कहा है कि मुझे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे और न देख सकते थे, जो अकल्पनीय है. 

'UP में पार्टी की हालत खराब, केंद्रीय नेतृत्व दे दखल..', BJP विधायक से बयान से सियासी भूचाल

जल्द लेने होंगे कुछ बड़े फैसले- विधायक
बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द ही कुछ बड़े फैसले लेने होंगे, तभी बीजेपी की फिर से 2027 में यूपी में सरकार बन पाएगी. पीडीए के द्वारा जो भ्रम फैलाया गया है उसके कारण बीजेपी की स्थिति यूपी में खराब है. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. 

दोनों नेताओं के बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. उनके बयान के बाद अब विरोधियों को बीजेपी पर जुबानी हमला बोलने का मौका मिल गया है. गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 30 से ज्यादा सीटों का यूपी में खाटा हुआ है. वहीं सपा इस चुनाव में 37 सीटों पर जीत दर्ज कर, सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. वहीं कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget