एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता यज्ञ दत्त शर्मा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Yagya Dutt Sharma Death: बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञ दत्त शर्मा का गुरुवार को लखनऊ में निधन हो गया. उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

Yagya Dutt Sharma Death News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञ दत्त शर्मा का निधन हो गया है. गुरुवार को लखनऊ में मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बीजेपी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने डॉ. यज्ञ शर्मा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि वे एक महान नेता थे. उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें. 

बीजेपी सांसद ने दुख जताते हुए कहा कि भगवान शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें. बता दें कि, यज्ञ दत्त शर्मा लगातार चार बार स्नातक सीट से विधायक चुने गए थे. उन्होंने हमेशा शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी. 82 साल के यज्ञ दत्त शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 

बीजेपी के कद्दावर नेताओं में रहे शामिल

उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. यज्ञ दत्त शर्मा के निधन के बाद प्रयागराज में बीजेपी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती थी. यज्ञ दत्त शर्मा की पत्नी का निधन 2019 में हो गया था. 

बीजेपी नेताओं ने जताया शोक

एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ओम शांति. 

बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने यज्ञ दत्त शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी की रोडवेज की बसों में बजेंगे राम भजन, UPSRTC ने रामभक्तों के लिए बनाया खास प्लान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget