एक्सप्लोरर

UP Crime: 'न्यूजीलैंड से मैं रनप्रीत सिंह बोल रहा हूं', पोता बनकर बुजुर्ग किसान को ऐसे लगाया 10 लाख का चूना

Cyber Fraud: बुजुर्ग किसान गुरविंदर सिंह ने तीन बार में 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. सच्चाई का पता चलने तक किसान ठग के शिकार बन चुके थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है.

UP Crime News: रामपुर में बुजुर्ग किसान से 10 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने न्यूजीलैंड में रह रहे पोते के नाम से किसान को शिकार बनाया. पोता बताकर ठग ने तीन बार में 10 लाख रुपए  ऐंठ लिए. कैमरी थाना क्षेत्र के लाला नगला गांव निवासी गुरविंदर सिंह पन्नू का पोता न्यूजीलैंड में जॉब करता है. पोता बनकर ठग ने परेशानी में होने की बात कही. पीड़ित किसान ने बताया, मैं बैठा हुआ था. मेरे पास एक फोन आता है. कहता है दादा जी पहचाना! मैं रनप्रीत सिंह बोल रहा हूं. मैं आपसे बात करना चाहता हूं. आप घर में या किसी और को कुछ नहीं बताओगे.

पोते के नाम से 10 लाख की ठगी

इंडिया में एक एजेंट का 10 लाख मेरे ऊपर बकाया है. एजेंट दबाव बना रहा है और कह रहा है कि इंडिया वापस भेज दूंगा. उसने मेरे ऊपर मुकदमा कर दिया हैं. पोता बना ठग रोने और गिड़गिड़ाने लगा. परेशानी सुनकर किसान का दिल पसीज गया. उन्होंने पहली बार में 3 लाख 90 हजार दे दिए. दूसरी बार में पत्नी का 1 लाख 60 हजार और तीसरी बार में नाती से साढे चार लाख लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. पोता बना ठग ने माता-पिता को बताने से मना किया था.

मामला दर्ज कर पुलिस की जांच

बुजुर्ग किसान गुरविंदर सिंह ने तीन बार में 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. सच्चाई का पता चलने तक किसान ठग के शिकार बन चुके थे. उन्होंने मामले की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने जल्द कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण कराने की बात कही है. अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम ने मामले की जांच की थी. पीड़ित किसान के अकाउंट से कुछ हेरफेर हुआ है. 10 लाख रुपए के मामले की जांच अभी चल रही है. एफआईआर दर्ज हो गई है. जल्द समस्या का हल कर दिया जाएगा. 

UP News: यूपी के व्यक्ति की पिटाई के बाद मौत का मामला, परिजनों के साथ गोंडा पुलिस बिहार रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget