एक्सप्लोरर

महिला से अभद्रता करने वाला बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार, पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य से जोड़ा नाम

गौतबुद्धनगर जिले में पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में BJP के नेता Shrikant Tyagi के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Noida Viral News: उत्तर प्रदेश में गौतबुद्धनगर जिले में पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सत्तारूढ़ दल की स्थानीय इकाई ने उसे अपना सदस्य होने से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकिता शर्मा ने बताया, “सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में है त्यागी?
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि वह एक महिला के साथ बहस कर रहा है और कुछ ही देर में वह महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है. त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को BJP के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है.

इस घटना के बाद विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने BJP को आड़े हाथों लिया है. सपा ने ट्विटर पर लिखा, “ उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित BJPई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान! नोएडा के ओमेक्स सिटी में BJP नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी. शर्मनाक! आरोपी BJP नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस.”

BJP ने किया ये दावा
विधानसभा चुनाव में नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं पंखुरी पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि शहर में आम लोगों के खिलाफ BJP नेताओं का ऐसा व्यवहार सामने आया है. आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भूपेंद्र जादौन ने भी घटना को लेकर त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस बीच, BJP की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है.

गुप्ता ने कहा, 'वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब BJP छोड़ चुके हैं. त्यागी उनका शिष्य था और BJP का सदस्य नहीं था.' 

Noida News: नोएडा में रोजाना मिल रहे हैं हेपेटाइटिस के 400 संदिग्ध मरीज, सामने आई ये बड़ी वजह

Monkeypox Update: दिल्ली में केस मिलने के बाद भी नहीं जागा नोएडा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक नहीं की कोई तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget