एक्सप्लोरर

इटावा में कथावाचक के साथ बदसलूकी पर बीजेपी नेता ने जताई कड़ी आपत्ति, सरकार से कर दी ये मांग

Etawah News: इटावा में कथावाचक के साथ अभद्र व्यवहार की घटना पर पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा की आलोचना होनी चाहिए.

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथा वाचक से मारपीट और आमर्यादित व्यवहार को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी समेत तमाम कई विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. इस बीच बीजेपी नेता और अंबेडकर नगर सीट से पूर्व सांसद रितेश पांडे ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि इस तरह की हिंसा की जितनी भर्त्सना की जाए वो कम हैं. उन्होंने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की भी मांग की है. 

रितेश पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचकों के साथ जातिगत आधार पर दुर्व्यवहार करने की घटना अत्यंत निंदनीय है. इस तरह की हिंसा की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है. यह संतोष की बात है कि चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है. आशा है कि उन्हें समुचित दंड मिलेगा. 

हमारे देश के इतिहास में तमाम ऐसे धर्म एवं समाज सुधार के आंदोलन हुए हैं, जिनके कारण जातिवाद और जातिगत दुर्भावना पर गहरी चोट लगी है. फिर भी हमारा समाज इस समस्या से मुक्त नहीं हो सका है. धर्म, शास्त्र, धार्मिक कथाएँ, कर्मकांड एवं कीर्तन पर किसी जाति का एकाधिकार नहीं हो सकता है. समरसता हमारे धार्मिक और सामाजिक आचरण का आधार होना चाहिए.'

रितेश पांडे साल 2019 में बहुजन समाज पार्टी से अंबेडकर नगर सीट से सांसद बने थे. लेकिन, 2024 के चुनाव से पहले उन्होंने बसपा को छोड़ दिया जिसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें अंबेडकर नगर सीट से टिकट दिया लेकिन वो समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा से चुनाव हार गए और दूसरे नंबर पर रहे. 

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया
बता दें कि ये मामला इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके में दान्दरपुर गांव का हैं जहां  कथा वाचक की जाति यादव होने की वजह से बवाल हो गया था. गांववालों ने कहा कि तुम यादव और अनुसूचित जाति के लोग हो तो कथा कैसे कर सकते हो. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उनकी चोटी काट दी गई और उनसे नाक रगड़वाई. इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी. 

अखिलेश यादव की चेतावनी के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इटावा पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी आशीष तिवारी, उत्तम अवस्थी, प्रथम दुबे, मुख्य अभियुक्त निक्की अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget