एक्सप्लोरर

UP News: डिंपल यादव पर अभद्र ट्वीट करने वाली बीजेपी नेता ऋचा राजपूत ने दी सफाई, अब कही ये बात

UP News: बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत पिछले दिनों डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आ गईं थी, जिसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था.

UP Politics: सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) और उनकी बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सुर्खियों में आई बीजेपी युवा मोर्चा व सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत (Richa Rajpur) औरैया (Auraiya) पहुंची जहां उन्होंने नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल क्षेत्र में अपने गांव अटासू के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर डिंपल यादव पर बयान दिया और कहा कि डिंपल यादव, सपा की बहुत बड़ी नेता हैं और वो व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करती हैं.

ऋचा राजपूत ने कहा कि जब बात सम्मान की आती है तो पार्टी से बढ़ कर सम्मान होता है. हमारे शास्त्र में भी कहा है द्रौपदी को भी आवाज लगानी पड़ी थी तब उनकी रक्षा हुई थी. मेरी किसी से राजनीतिक लड़ाई नहीं है. खासतौर से डिंपल यादव और अदिति से कोई लड़ाई नहीं है. बीजेपी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत पिछले दिनों डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आ गईं थी, लेकिन सपा सोशल मीडिया हेड मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था.

डिंपल यादव को लेकर ऋचा राजपूत का बयान

बीजेपी और सपा के बीच सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद को लेकर ऋचा राजपूत ने कहा कि लोग मुझे, मेरी पार्टी से जोड़ कर कह रहे थे कि बीजेपी आप लोगों को ऐसी भाषा सिखाती है, तो यह स्पष्ट कर देती हूं कि ये लड़ाई मेरी व्यक्तिगत लड़ाई थी, जो हर महिला को, जो गांव की रहने वाली हो शहर की रहने वाली हो चाहे वह भारत के बाहर रहने वाली हो उसको अपने सम्मान में आवाज उठानी चाहिए. ये व्यक्तिगत लड़ाई थी जो व्यक्तिगत स्तर पर खत्म हो चुकी है. मुझे भी लगता है कि अगर किसी को अपनी गलती का अहसास है लोकतांत्रिक भाषा का इस्तेमाल हम भी करेंगे वो भी करेंगे.

ऋचा राजपूत ने कहा कि डिंपल यादव सपा की बहुत बड़ी नेता हैं और व्यक्तिगत रूप से मैं उनका सम्मान करती हूं, लेकिन जब बात सम्मान की आती है, तो पार्टी से बढ़ कर सम्मान होता है. मेरी किसी से राजनीतिक लड़ाई नही हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा में अब तक पद न मिलने पर शिवपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, ओम प्रकाश राजभर को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget