एक्सप्लोरर

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर में बीजेपी नेता की हत्‍या, बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

Nitya Prakash Rai Murder Case: नित्‍य प्रकाश राय गोरखपुर के गोला मंडल के बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री रहे हैं. पुलिस हत्‍या की वजह जानने और हत्‍यारों की तलाश में जुटी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. मंगलवार की रात 11.30 बजे बदमाश 62 साल के बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हो गए. बदमाशों ने घर के बाहर बरामदे में सोए बुजुर्ग नित्‍य प्रकाश राय को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए. गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन घटनास्‍थल पर पहुंचे. वहां पर उन्‍हें तड़पता देख परिजन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्‍हें जिला चिकित्‍सालय और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई.

नित्‍य प्रकाश राय गोरखपुर के गोला मंडल के बीजेपी किसान मोर्चा के मंत्री रहे हैं. पुलिस हत्‍या की वजह जानने और हत्‍यारों की तलाश में जुटी है. गोला थाना क्षेत्र के मन्नीपुर सहड़ौली गांव निवासी नित्य प्रकाश राय को बीती रात 11.30 बजे घर से प्राथमिक विद्यालय पर बुलाया. घर के बाहर बरामदे में सोए नित्‍य प्रकाश राय प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तो वहां पर पहले से मौजूद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्‍हें घायलावस्‍था में पहले सीएचसी गोला, फिर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में रात में ही अज्ञात के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

नित्य प्रकाश राय के दो बेटे हैं. घटना के बाद से अज्ञात बदमाशों के बारे में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं हत्‍या से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार के लोगों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किसी ने नित्‍य प्रकाश की हत्‍या क्‍यों की है. उनकी किसी से क्‍या दुश्‍मनी रही है. वहीं पुलिस सर्विलांस और सुराग के माध्‍यम से हत्‍यारे की तलाश में जुटी है. ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कौन थे और किस वजह से उनकी हत्‍या की गई है.

ये भी पढ़ें- UP News: वाराणसी के जगदीश पिल्लई ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा गाना बना रामचरितमानस का ऑडियो पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget