एक्सप्लोरर

सोनभद्र घटना पर राजनीतिक फोटोसेशन में जुटी हैं प्रियंका गांधी : नकवी

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। नकवी ने कहा कि प्रियंका सोनभद्र घटना पर राजनीतिक फोटोसेशन कर रही है।

नयी दिल्ली, भाषा। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी पर सोनभद्र की दुखद घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया और इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के धरने को पीड़ित परिवारों की आड़ में ‘राजनीतिक फोटोसेशन’ करार दिया।

नकवी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर जो कर रही हैं, वह एक ‘‘तय राजनीतिक पटकथा’’ का दूसरा हिस्सा है । इससे पहले उनके भाई राहुल गांधी भट्टा परसौल में ऐसा ‘‘फोटेसेशन’’ कर चुके हैं ।

उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले भी ‘‘किसानों की चारपाई और चौपाल को फोटोसेशन का सेट’’ बनाया था । ‘‘अब प्रियंका सोनभद्र की दुखद घटना पर राजनीति कर रही हैं।’’ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर वह (प्रियंका) शोर मचा रही हैं, उस पर बिना समय गंवाये उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस पहले ही कड़ी कार्रवाई कर चुकी है । इसके बावजूद जो कुछ हो रहा है, वह विशुद्ध रूप से ‘‘राजनीतिक फोटोसेशन’’ ही है ।

गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र गोलीकांड के मामले को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुई तो मिर्जापुर सीमा पर पुलिस ने उन्हें को रोक लिया था। इसके विरोध में प्रियंका गांधी वाहन से उतरकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं थी। इसके बाद उन्हें चुनार किले के गेस्ट हाउस लाया गया था।

अल्पसंख्यकों को लेकर विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के अभियान चलाए गए लेकिन मोदी सरकार 'बिना भेदभाव और बिना तुष्टीकरण के विकास' तथा 'सम्मान के साथ सशक्तिकरण' के फार्मूले पर काम कर रही है । उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में भी 3.18 करोड़ अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक क्षेत्र में सशक्तिकरण के लिए छात्रवृत्ति दी और ‘‘तालीम पर हमारा खासा जोर है ।’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget