एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'सत्ता के लिए ग्रंथ भी जला सकते हैं', विपक्ष पर जमकर बरसे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता अब मुद्दों, सिद्धांतों और नीतियों को देखती है कि आखिर आपका एजेंडा क्या है. आपका पुराना रिकॉर्ड क्या है, सत्ता में थे तो क्या किया.

UP Nikay Chunav 2023 Date: यूपी निकाय चुनाव में विपक्ष की रणनीति पर पूर्व डिप्टी सीएम व लखनऊ में पूर्व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के दलों का दलदल जनता के सामने उजागर हो चुका है. सब जानते हैं कि यह सिर्फ सत्ता के लिए ग्रंथ भी जला सकते हैं, भगवान राम को भी अपशब्द कह सकते हैं, किसी भी महापुरुष को कुछ भी कह सकते हैं. कभी काशीराम के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते थे और चुनाव आएगा तो सबको याद कर लेंगे. अटल जी को भी प्रणाम करेंगे, काशीराम को भी, दीनदयाल को, लोहिया जी सब को प्रणाम कर लेंगे.

बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता अब मुद्दों, सिद्धांतों और नीतियों को देखती है कि आखिर आपका एजेंडा क्या है. आपका पुराना रिकॉर्ड क्या है? आप सत्ता में थे तो आपने क्या किया, यह सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया जनता तुलनात्मक अध्ययन करती है. एक पान की दुकान वाले से पूछेंगे तो सब का रिपोर्ट कार्ड लेकर बैठा है. अब कोई भी दल किसी को बेवकूफ नहीं बना सकता. दिनेश शर्मा ने कहा कि जब मुझे एक समय मेयर का टिकट मिला तो मैंने अटल जी से कहा कि मैं कैसे चुनाव लड़ूंगा. मैं पैसा भी नहीं खर्च कर सकता. तो उन्होंने कहा था कि पैसे से चुनाव नहीं जीता जाता. जब मैंने दूसरा चुनाव लड़ा तो किसी की सभा नहीं हुई, मैंने एक पार्षद के कार्यालय से काम किया, कोई होल्डिंग झंडा नहीं लगाया. उस समय विधानसभा की 7 में से 6 सीटें हम हारे हुए थे. उसके बाद चुनाव हुआ लेकिन लखनऊ की जनता बीजेपी से कितना प्यार करती उसने तुरंत हमें रिकॉर्ड मतों से जिता दिया. लखनऊ के जो 27 वार्ड अल्पसंख्यक बाहुल्य कहे जाते हैं उनमें अधिकतर में जीत कर आया था.

हम विभाजन का काम नहीं करते- दिनेश शर्मा

वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती के बीजेपी सरकार में मुसलमानों के असुरक्षित होने के बयान पर कहा कि सपा बसपा कांग्रेस की तुलना कीजिए तो सबसे ज्यादा एमएलसी किस पार्टी के हैं जो अल्पसंख्यक हो. तो बीजेपी के मिलेंगे. एक तो मिनिस्टर भी है. रामपुर और आजमगढ़ जो मुस्लिम डोमिनेटेड एरिया है वहां हमने विधानसभा भी जीती और लोकसभा भी. नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा भी हम जीत कर आए हैं. हम अन्य दलों की तरह नहीं जो कभी किसी जाति का समीकरण बनाए, कभी किसी जाति का. हम विभाजन का काम नहीं करते. वह लोग तो अंग्रेजों की नीति पर चलने से भी पीछे नहीं रहते. अब बांटो और अलग करो कोई नहीं मानने वाला. कई बार लोग सनातन संस्कृति पर भी आक्रमण कर देते हैं. लेकिन जो संस्कृति मुगलों के समय नहीं टूटी वह क्या टूटेगी. जाति के नहीं बल्कि विकास के नाम पर चुनाव है.

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी के टिकट पर हैट्रिक लगाएंगी मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी? यूपी निकाय चुनाव पर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget