एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में 500 बीघा से ज्यादा फसल नहर कटने से हुई जलमग्न, किसानों ने मांगा मुआवजा

UP News: किसानों ने नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है. किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई है.

Basti News: बस्ती में नहर कटने से किसानों की 500 बीघा से अधिक की फसल का नुकसान हो गया है. किसानों ने बड़ी ही मेहनत से भरण पोषण के लिए इंतजाम किया था, लेकिन उस पर विभागीय अधिकारी की लापरवाही से पानी फिर गया और लाखों की फसल जलमग्न होकर पूरी तरह से बर्बाद हो गई. मामला बस्ती के बनकटी ब्लॉक ओड़वारा गांव के हल्लौर दीक्षापर ग्राम के बीच बह रही सरयू नहर का है. जहां गांव में नहर कटने से कई किसानों के खेत में पानी भर गया.

फसल में पानी लगने के कारण 500 बीघा से अधिक खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गया. जिससे किसान आकस्मिक आपदा आने से सदमे में हैं. अचानक नहर का पानी सरसों व गेंहू के खेत में भरने से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. इस तरह से नहर का पानी कटने का मामला पहला नहीं है. एक सप्ताह पूर्व भी मुंडेरवा में नहर का कटाव हुआ था. जिसमें 25 बीघा से अधिक फसल में पानी भर गया था. एक बार फिर सिंचाई विभाग की लापरवाही सामने आई. जिसमें किसानों की 500 बीघा से अधिक फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई. 

किसानों ने की मुआवजे की मांग

किसानों ने नहर के कटाव को रोकने का काफी प्रयास किया फिर भी नहर का पानी नहीं रुका. उसके बाद किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचित किया. सूचना देने के घंटों तक वहां पर विभाग का कोई भी आदमी नहीं पहुंचा. किसान अपनी फसलों को पानी से बचाने के लिए घंटों तक लगे रहे. किसानों ने फसल बर्बाद होने पर सरकार से मुआवजे की मांग की है.

किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी सालों साल बीत जाते हैं लेकिन कभी चेक करने नहीं आते. न ही शिकायत करने पर हम सब की सुनवाई होती है. जब नहर टूटती है तो सब चेक करने आते हैं और केवल बोरियों को रखकर चले जाते हैं. पानी जब फिर भरता है तो वह फिर से टूट जाता है. 

गरीब व छोटे किसानों का भारी नुकसान

पीड़ित किसानों का कहना है कि नहर बांध टूटने से हम सभी के खेतों में पानी भर गया. इससे 500 बीघा से अधिक फसलों का नुकसान होगा. हम सब गरीब व छोटे किसान हैं. जब भी इसकी शिकायत की गई तो विभाग के अधिकारी कहते हैं कि लेखपाल जाएगा, लेकिन आज तक कोई यहां पर चेक करने के लिए नहीं आया.

उन्होंने कहा कि खेतों में पानी भरने से हम सभी किसानों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. एक बीघा खेत बोने में 5 हजार की लागत आती है. हमारी पूरी फसल बर्बाद हो गई है. सूचना पर पहुंचे विभागीय जेई ने मौके स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जलमग्न फसलों का आंकलन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है और किसानों को मुआवजा भी दिया जायेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Varanasi Viral Video: पिता की चिता पर शराब का चढ़ावा, बनारसी पान और बीड़ी भी रखी, बेटे ने ऐसे पूरी की अंतिम इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल! 8 तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल, 8 तस्कर गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
Basti News: छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
बस्ती में छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget