एक्सप्लोरर

BJP Leader Attack: बलिया में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, पंचायत में भूमि विवाद का था मामला, दो हमलावर गिरफ्तार

UP Crime News: अजित सिंह मनियर मंडल के बीजेपी महामंत्री हैं. बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई. घायल बीजेपी नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP Crime News: बलिया (Ballia) में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले (BJP Leader Attack) का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बीजेपी नेता बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पंचायत करने पहुंचे थे. सोमवार को पुलिस ने बताया कि हमले के सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया. बीजेपी नेता पर हमले की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में अजित सिंह रविवार दोपहर भूमि विवाद से संबंधित पंचायत करने पहुंचे थे. बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला

हमले में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. अजित सिंह मनियर मंडल के बीजेपी महामंत्री हैं. बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई. अधिकारी ने बताया कि घायल बीजेपी नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद के मुताबिक अजित सिंह की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली में अखिलेश बिंद और रमेश बिंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) का मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी 

आनंद के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को सुल्तानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया. हमले में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. बताया गया है कि अजित सिंह पंचायत में विरोधी खेमे का पक्ष ले रहे थे. आरोपी विरोधी खेमे के पक्ष में बात करने से नाराज हो गए और गुस्से में धावा बोल दिया.

Seema Haider: सीमा हैदर के परिवार की भूखों मरने की नौबत, कमाने के लिए निकलने देने की लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget