एक्सप्लोरर

Uttarakhand: बीजेपी नेता कुंवर प्रणव चैंपियन ने मदन कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी ने थमाया नोटिस

Uttarakhand Politics: पूर्व मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को मोर्चा खोलना भारी पड़ गया. बीजेपी ने चैंपियन को नोटिस जारी कर आठ दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है.

Uttarakhand News: बीजेपी नेता और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को इस बार बयानबाजी भारी पड़ गई. पूर्व मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ निशाना साधने पर पार्टी ने चैंपियन को नोटिस थमाया है. कुंवर प्रणव चैंपियन ने अभी कुछ दिन पहले मीडिया में एक बयान दिया था. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के चुनाव हारने का ठीकरा मदन कौशिक पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि मदन कौशिक ने मुझे और बीजेपी प्रत्याशियों को हराने के लिए भीतरघात किया.

कुंवर प्रणव चैंपियन को बीजेपी ने थमाया नोटिस

भीतरघात का पर्दाफाश होने के बाद बीजेपी ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाया. चैंपियन ने कहा कि मदन कौशिश बीजेपी के लिए मुश्किल का सबब बनने लगे थे. मदन कौशिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने पर बीजेपी ने चैंपियन को नोटिस जारी कर दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नोटिस जारी कर चैंपियन से स्पष्टीकरण की मांग की है. महेंद्र भट्ट ने सार्वजनिक बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि चैंपियन को पार्टी प्लेटफॉर्म पर राय रखनी चाहिए थी.

मदन कौशिक के खिलाफ भारी पड़ी बयानबाजी

मीडिया में बयानबाजी कर उन्होंने अनुशासनहीनता की है. इसलिए चैंपियन से 8 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. जवाब न देने की स्थिति में चैंपियन को पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कुंवर प्रणव चैंपियन को नोटिस व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजा है. संतोषजनक जवाब नहीं होने पर चैंपियन के खिलाफ होगी. बीजेपी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कुंवर प्रणव चैंपियन का इतिहास काफी रंगीन रहा है.

ऊटपटांग बयानबाजी के लिए भी कुंवर प्रणव चैंपियन जाने जाते हैं. हवा का रुख देख कुंवर प्रणव पाला बदलने के 'चैंपियन' रहे हैं. अब एक फिर मदन कौशिक के खिलाफ आरोप लगाकर उन्होंने बीजेपी को नए संकट में डाल दिया है. कुंवर प्रणव चैंपियन के बयान से उत्तराखंड की सियासत गर्म है. 

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में पीएम मोदी की होंगी तीन जनसभाएं, जानें- 2024 को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget