एक्सप्लोरर

बुर्का पर योगी के मंत्री का विवादित बयान, बीजेपी ने पूछा- क्यों ना पार्टी से निकाल दिया जाए?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह का बयान महिला-विरोधी है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो।

लखनऊ, आईएएनएस। योगी सरकार में मंत्री रघुराज प्रताप सिंह द्वारा मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पर दिए विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में बीजेपी ने रघुराज सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीजेपी ने उनसे पूछा है कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। बीजेपी ने नोटिस जारी करते हुए सवाल किया है कि गैरजिम्मेदाराना बयान देने के लिए उनपर अनुशासनहीनता के आरोप क्यों नहीं लगाने चाहिए।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह का बयान महिला-विरोधी है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो। उन्होंने कहा कि यह अनुशासनहीनता और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "महिला का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी अपने नियमों और सिद्धांतों को तोड़ने की अनुमति नहीं दे सकती।" सिंह ने आगरा के शाहजमाल क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन में महिला के संदर्भ में कहा था कि 'आतंकवादी अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्के का उपयोग कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा था कि बुर्का पहनने का चलन अरब देशों में शुरू हुआ और यह भारतीय परिधान नहीं है और भारत में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में पिछले साल कई बम धमाके होने के बाद वहां बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा, "लक्ष्मण द्वारा नाक काटे जाने के बाद सूर्पनखा ने अपना चेहरा छिपाने के लिए बुर्का पहना था। सिर्फ सूर्पनखा के वंशज ही बुर्का पहनते हैं।"

यह पहली बार नहीं है जब रघुराज प्रताप सिंह के बयान के कारण पार्टी को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोगों को जिंदा जला दिया जाना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा था कि 'राष्ट्रविरोधी तत्व कुत्ते की मौत मरेंगे।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget