एक्सप्लोरर

बीजेपी ने आगरा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों का किया ऐलान, पार्टी ने इन्हें दी जिम्मेदारी

UP News: बीजेपी ने आगरा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है. आगरा महानगर अध्यक्ष के लिए पार्टी ने राजकुमार गुप्ता पर भरोसा जताया है. जबकि जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया को बनाया गया है.

BJP District president List: भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सस्पेंस खत्म कर ही दिया और महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई, जिसमें आगरा के महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की भी घोषणा की गई. ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर घोषणा के बाद जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया. 

भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत पूनिया को सौंपी है तो वही महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को दी गई है. जिसके बाद भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और भाजपा के कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है. 

आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बने
वहीं महानगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार गुप्ता भी आगरा भाजपा के लिए नया चेहरा नहीं है. आगरा भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता दोनों ही भाजपा से लंबे समय से जुड़े है और अहम पदों पर रह चुके हैं. 

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद संगठन चुनाव की घोषणा कर ही दी. भाजपा ने आगरा जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जिसके बाद कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया. भाजपा ने अपनी घोषणा में जातिगत समीकरणों को साधने का प्रयास किया है. आगरा भाजपा में इस घोषणा से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी गिर्राज सिंह कुशवाह संभाल रहे थे जिनकी जगह अब प्रशांत पोनिया को कमान सौंपी गई है. 

प्रशांत पोनिया का लंबे समय से पार्टी से जुड़ाव
वहीं महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भानु महाजन के पास थी और अब नई घोषणा में राजकुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई. आगरा जिला इकाई में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह और फतेहपुर सीकरी का क्षेत्र आता है. साथ ही एत्मादपुर विधानसभा का क्षेत्र भी शामिल है. जबकि आगरा महानगर में आगरा उत्तर विधानसभा, छावनी, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ एत्मादपुर विधानसभा का क्षेत्र भी आता है. 

आगरा भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रशांत पोनिया लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए और कई अहम पदों को संभाल चुके हैं. वर्तमान में प्रशांत पोनिया के पास अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र किसान मोर्चा की जिम्मेदारी थी. प्रशांत पोनिया की छवि जमीनी नेता के रूप बनी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ मानी जाती है. भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान भी प्रशांत पोनिया का नाम खूब चर्चाओं में आया था और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जिला अध्यक्ष की कमान प्रशांत पोनिया को सौंपी जा सकती है और घोषणा भी वैसी ही हुई. 

पार्टी के फैसले से कार्यकर्ता खुश
वहीं महानगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार गुप्ता अभी तक आगरा भाजपा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें अब महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. राजकुमार गुप्ता वैश्य वर्ग से आते है और व्यापारी समाज में अच्छी पकड़ रखते है. रविवार को जब नए अध्यक्षों की घोषणा हुई तो कार्यकर्ताओं का उत्साह हाई था. घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को कंधों पर उठा लिया और जमकर आतिशबाजी की गई. 

यह भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड बिल: केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस, NCP और TMC का नाम लेकर कर दिया बड़ा दावा, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget