एक्सप्लोरर

यूपी: राज्यसभा सीट के लिए जयप्रकाश निषाद ने भरा नामांकन, जानिए उनके बारे में

जयप्रकाश निषाद का राज्यसभा में निर्विरोध जाना तय माना जा रहा है. क्योंकि उनके विरोध में अब तक किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी उम्मीदवार जयप्रकाश निषाद ने नामांकन भर दिया है. नामाकंन भरे जाने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे. सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 24 अगस्त को चुनाव होगा. हालांकि निषाद का राज्यसभा में निर्विरोध जाना तय माना जा रहा है. क्योंकि उनके विरोध में अब तक किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

भाजपा ने लगाया पिछड़ों पर दांव भाजपा ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है. जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा. जयप्रकाश निषाद फिलहाल गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं. निषाद इससे पहले बसपा व सपा में भी रह चुके हैं. निषाद बसपा की टिकट पर 2012 में चौरी-चौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. बसपा छोड़कर वो सपा में चले गए. इसके बाद साल 2018 में निषाद बीजेपी में आ गए. उनके साथ लोकदल के गोरख सिंह सहित कई नेताओं ने कैम्पियरगंज के पीपीगंज में आयोजित बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली थी. निषाद पर दांव खेलकर भाजपा ने पिछड़ों की राजनीति में बढ़त लेने का प्रयास किया है.

कौन हैं जयप्रकाश निषाद? जयप्रकाश निषाद 2012 में उत्तर प्रदेश की चौरी-चौरा विधान सभा सीट से विधायक बने. उन्होंने 2007 में मनीराम विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गए और तीसरे स्थान पर रहे.

2017 में भी उन्होंने चौरी-चौरा से विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से हार गए. वह 2008 से 2009 तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने फरवरी 2018 में योगी आदित्यनाथ की एक सभा मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वे इस समय भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं. उन्हें हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी से बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार बनाया

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौत की अफवाह उड़ी, बेटी शर्मिष्ठा बोलीं- ये झूठ है, हालत में थोड़ा सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget