एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा का एक और विवादित बयान- बाबरी तोड़ी, मंदिर भी बनाउंगी

आयोध्या बाबरी मस्जिद और राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने मैं खुद गई थी। मस्जिद का ढांचा गिराने पर अफसोस नहीं बल्कि गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं राम मंदिर बनाने जाऊंगी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक और विवादित बयान सामने आया है। आयोध्या बाबरी मस्जिद और राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने मैं खुद गई थी। मस्जिद का ढांचा गिराने पर अफसोस नहीं बल्कि गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं राम मंदिर बनाने जाऊंगी।

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर दिया विवादित बयान

साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर दिए विवादित बयान में कहा कि मैं खुद विवादित ढांचे को तोड़ने गई थी। मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा। वे यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि ढांचा तोड़ने का मुझे बहुत गर्व है। ईश्वर ने मुझे ये अवसर दिया और शक्ति दी, इसलिए मैंने ये काम किया। मैंने देश का कलंक मिटाया था।

'मैं राम मंदिर बनाने जाउंगी'

अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी ने कहा कि मैंने ढांचा तोड़ा था और मैं भव्य राम मंदिर बनाने जाउंगी। मेरे राम जी है, मेरी आस्था है, मेरी श्रद्धा है। भव्य राम मंदिर बनाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।'

चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा

26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या बाबरी विध्वंस पर दिए विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी किया है। इस पर साध्वी ने कहा कि राम मंदिर को नोटिस मिला है, विधिवध जवाब दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 1991 में अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हमेशा बीजेपी के नेता सीधे तौर पर बाबरी विध्वंस को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। ऐसे में साध्वी के इस बयान ने विरोधी दलो को बीजेपी को घेरने का मौका दे दिया है।

26/11 हमले के शहीद पर दिया था आपत्तिजनक बयान

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने 26/11 हमले के शहीद तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था। साध्वी ने कहा था कि मेरे श्राम से करकरे की मौत हुई। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

दिग्विजय के खिलाफ मैदान में हैं साध्वी प्रज्ञा

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा पर आतंक के गंभीर आरोप लग चुके हैं, फिलहाल लंबी जेल काटने के बाद वो जमानत पर बाहर हैं। हालांकि साध्वी को टिकट देने पर विरोधी दलों ने सवाल खड़े किए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget